NEET PG City Slip 2025: नीट पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप natboard.edu.in पर आज; एडमिट कार्ड डाउनलोड तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | July 21, 2025 | 08:07 AM IST | 2 mins read
नीट पीजी 2025 सूचना पर्ची डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) की ओर से आज यानी 21 जुलाई को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट 2925 (NEET PG 2025) के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी की जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर नीट पीजी 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप जांच सकेंगे।
पंजीकृत उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर आवंटित परीक्षा शहर का विवरण प्राप्त होगा। नीट पीजी सिटी स्लिप में कैंडिडेट परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकते हैं। नीट पीजी 2025 एडमिट कार्ड 31 जुलाई को जारी किया जाएगा, जिसमें परीक्षा स्थल, समय सहित अन्य विवरण की जांच कर सकेंगे।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “एनबीईएमएस द्वारा उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर की सूचना नीट पीजी 2025 के सभी आवेदकों को 21.07.2025 को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। आवंटित परीक्षा शहर में परीक्षा स्थल की जानकारी एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी, जो 31.07.2025 को जारी किया जाएगा।”
नीट पीजी 2025 परीक्षा 3 अगस्त को एक पाली में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए नीट पीजी एडमिट एक अनिवार्य दस्तावेज है। नीट पीजी हाल टिकट के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सूचना में कहा गया कि, किसी भी प्रश्न के लिए उम्मीदवार एनबीईएमएस के हेल्पलाइन नंबर +91-7996165333 पर सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए एनबीई की वेबसाइट पर विजिट करें।
NEET PG Exam City Slip 2025: डाउनलोड करें?
कैंडिडेट नीचे बताए गए चरणों का पालन करके नीट पीजी सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, ‘परीक्षा’ टैब के अंतर्गत ‘NEET PG 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, नीट पीजी 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से सिटी स्लिप डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें