Saurabh Pandey | August 10, 2026 | 10:11 AM IST | 2 mins read
नीट पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप कल यानी 11 अगस्त को जारी की जाएगी। परीक्षा के लिए उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके अपने परीक्षा शहर के बारे में जानकारी कर सकेंगे।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Now
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा नीट पीजी परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप कल 11 अगस्त को जारी की जाएगी। परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा शहर सूचना पर्ची देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इस पर्ची के माध्यम से उम्मीदवारों को उनके आवंटित परीक्षा शहर के बारे में जानकारी मिलेगी और परीक्षा से पहले यात्रा की व्यवस्था करने में मदद मिलेगी।
NEET PG 2026: Result Out: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
एनबीईएमएस नीट पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 अगस्त, 2026 को जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और एग्जाम के दिन अपने निर्धारित सेंटर पर लेकर जाना होगा।
नीट पीजी परीक्षा 30 अगस्त, 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को आवंटित केंद्रों पर उपलब्ध कराए गए कंप्यूटर सिस्टम पर परीक्षा देनी होगी। संशोधित परीक्षा पैटर्न में 180 प्रश्न होंगे, जिन्हें पांच निर्धारित समय-सीमा वाले खंडों में विभाजित किया गया है और जिन्हें 3.5 घंटे के भीतर पूरा करना होगा। सुरक्षा उपायों के तहत उम्मीदवारों को आधार प्रमाणीकरण और बायोमेट्रिक सत्यापन से भी गुजरना होगा। छात्रों को एडमिट कार्ड पर लिखे रिपोर्टिंग समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने यह अपडेट अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी किया है। नीट यूजी 2026 में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार अब अपनी पसंद के मेडिकल और डेंटल कॉलेज और कोर्स चुन सकते हैं।
Santosh Kumar