Trusted Source Image

NEET PG 2026 City Slip Today: नीट पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप natboard.edu.in पर आज, डाउनलोड चरण जानें

Abhay Pratap Singh | August 11, 2026 | 10:36 AM IST | 2 mins read

नीट पीजी एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

Back

NEET PG Syllabus

Get complete details on the NEET PG 2026 syllabus, including subject-wise topics, weightage, and important areas to focus on for effective exam preparation.

Download now
नीट पीजी 2026 परीक्षा ऑनलाइन मोड (केवल अंग्रेजी) में कराई जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नीट पीजी 2026 परीक्षा ऑनलाइन मोड (केवल अंग्रेजी) में कराई जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर (NEET PG) 2026 के लिए शहर सूचना पर्ची आज जारी की जाएगी। एनबीई की घोषणा के बाद उम्मीदवार 11 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर नीट पीजी 2026 सिटी स्लिप जांच सकते हैं।

अभ्यर्थियों को नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड यूजर आईडी और पासवर्ड वर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नीट पीजी एग्जाम सिटी स्लिप 2026 में कैंडिडेट का नाम, आवेदन संख्या, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और आवंटित परीक्षा शहर/ जिले का नाम सहित अन्य विवरण जांच सकेंगे।

NEET PG Exam 2026: परीक्षा तिथि

नीट पीजी 2026 का आयोजन कंप्यूटर आधारिट टेस्ट (CBT) मोड में 30 अगस्त को एक ही शिफ्ट में लगभग 340 शहरों में बनाए गए 1,300 से अधिक केंद्रों पर किया जाएगा। एनबीईएमएस द्वारा परीक्षार्थियों के लिए नीट पीजी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 27 अगस्त को उपलब्ध करा दिया जाएगा। यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

Also readBihar NEET UG Counselling 2026: बिहार नीट सीट मैट्रिक्स जारी; राउंड 1, 2 के लिए आवेदन, चॉइस फिलिंग 10 अगस्त से

नीट पीजी एग्जाम 2026 में कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि एक चौथाई नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। नीट पीजी का आयोजन एमडी (MD), एमएस (MS) और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।

परीक्षा केंद्र पर नीट पीजी एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज लाने होंगे। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। नीट पीजी 2026 रिजल्ट की घोषणा रिजल्ट- 30 सितंबर तक की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर विजिट कर सकते हैं।

NEET PG Exam 2026 City Intimation Slip: डाउनलोड चरण

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके नीट पीजी एग्जाम 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप जांच सकते हैं:

  • ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • नीट पीजी सेक्शन पर क्लिक करें।
  • कैंडिडेट लॉगिन ऑप्शन चुनें।
  • यूजर आईडी व पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • नीट पीजी एग्जाम सिटी जांचें और प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications