NEET PG 2025 Postponed: नीट पीजी परीक्षा स्थगित; कोर्ट के आदेश के बाद एनबीई ने जारी की अधिसूचना, नई डेट जल्द
Santosh Kumar | June 2, 2025 | 06:14 PM IST | 2 mins read
एनबीई ने नोटिस में स्पष्ट किया कि नीट पीजी 2025 अब एक ही शिफ्ट में होगी। नीट पीजी 2025 की नई परीक्षा तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाली नीट पीजी 2025 परीक्षा अब तय तारीख यानी 15 जून 2025 को नहीं होगी। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने 2 जून को आधिकारिक नोटिस जारी कर इसकी पुष्टि की है। बोर्ड ने कहा कि एक शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff | Memory Based Ques.
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor | Counselling Companion
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 2 शिफ्ट में परीक्षा के खिलाफ एक नीट पीजी उम्मीदवार द्वारा दायर याचिका के मामले में अपना फैसला सुनाते हुए केंद्र और संबंधित एजेंसियों को एक ही शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया।
कोर्ट ने यह भी कहा कि परीक्षा में पूरी पारदर्शिता बरतते हुए पर्याप्त और सुरक्षित परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की जाए। इसी क्रम में एनबीईएमएस ने नोटिस में स्पष्ट किया कि नीट पीजी 2025 अब एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
NEET PG 2025 Postponed: 15 जून को अब नहीं होगा एग्जाम
नीट पीजी 2025 पहले 15 जून को दो पालियों में आयोजित होने वाली थी, लेकिन अदालत के निर्देश के बाद इसे एक ही सत्र में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, ताकि सभी उम्मीदवारों को समान अवसर और निष्पक्षता मिल सके।
परीक्षा स्थगित करने के पीछे कारण अधिक संख्या में परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था करना और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना बताया जा रहा है। एनबीई को परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है।
Also read NEET PG 2025: नीट पीजी एग्जाम एक शिफ्ट में होगा आयोजित, सुप्रीम कोर्ट ने एनबीई को दिया निर्देश
NEET PG 2025 Exam Date: नीट पीजी एग्जाम डेट जल्द
एनबीईएमएस ने कहा है कि नीट पीजी 2025 की नई परीक्षा तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें और किसी भी अफवाह या गलत सूचना पर विश्वास न करें।
देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए नीट पीजी का आयोजन किया जाता है। हर साल लाखों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होते हैं और इसके जरिए उन्हें उच्च चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश मिलता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल