NEET PG 2025 Exam Date: एनबीई ने नीट-पीजी परीक्षा 3 अगस्त को आयोजित करने के लिए न्यायालय से अनुमति मांगी
Press Trust of India | June 4, 2025 | 10:34 AM IST | 1 min read
एनबीईएमएस ने याचिका में बताया कि वह 30 मई 2025 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार नीट पीजी 2025 परीक्षा आयोजित करेगा।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार 15 जून के बजाय 3 अगस्त को एक ही शिफ्ट में नीट-पीजी, 2025 परीक्षा आयोजित करने की अनुमति मांगी है। एनबीई की याचिका में कहा गया है कि वह सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच परीक्षा आयोजित करेगा।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
एनबीई ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि वह नीट पीजी परीक्षा 3 अगस्त को आयोजित करना चाहता है। यह तारीख उसके तकनीकी साझेदार टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) द्वारा दी गई सबसे प्रारंभिक उपलब्ध तारीख है।
एनबीई ने याचिका में बताया कि वह 30 मई 2025 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार परीक्षा आयोजित करेगा। कोर्ट के निर्देश के बाद परीक्षा स्थगित कर दी गई क्योंकि अब इसे दो की बजाय एक शिफ्ट में आयोजित किया जाना है।
टीसीएस द्वारा बताए गए कुछ कारणों का हवाला देते हुए, एनबीई ने कहा कि अधिक शहरों में केंद्रों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है, जिसके मद्देनजर लगभग 250 से अधिक शहरों में सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन फिर से खोलने की आवश्यकता है।
इसने कहा, ‘‘हजार से अधिक केंद्रों को बुक करने और उन्हें शामिल करने की आवश्यकता होगी, जिसके लिए काफी समय की जरूरत आवश्यकता होगी।’’एनबीई जल्द ही नीट पीजी 2025 परीक्षा तिथि की अधिसूचना जारी करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार