Saurabh Pandey | March 10, 2025 | 08:53 AM IST | 2 mins read
नीट-एमडीएस एमडीएस पाठ्यक्रमों के लिए एक सिंगल एलिजिबिलिटी कम-एंट्रेस एग्जाम है। कोई भी राज्य सरकार/प्राइवेट डेंटल कॉलेज/विश्वविद्यालय अपने एमडीएस पाठ्यक्रमों के प्रवेश के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं करेंगे।
Know your chances of securing admission to top MDS colleges with the NEET MDS College Predictor. Get personalized college predictions based on rank, category, and past counselling trends.
Try Now
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) सोमवार 10 मार्च 2025 को नीट एमडीएस के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक नीट-एमडीएस के लिए आवेदन नहीं किया है, वे एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
नीट एमडीएस पंजीकरण प्रक्रिया के बाद NEET MDS 2025 आवेदन सुधार सुविधा 14 मार्च से 17 मार्च, 2025 तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को नीट एमडीएस आवेदन पत्र को संपादित करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
नीट एमडीएस के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 3500 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 2500 रुपये का भुगतान करना होगा।
NEET MDS 2025 परीक्षा 19 अप्रैल को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जानी है। बोर्ड 15 अप्रैल को NEET MDS 2025 Admit Card जारी करेगा। बोर्ड ने आगे बताया कि पात्रता के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की नीट एमडीएस कट-ऑफ तिथि 31 मार्च है।
नीट एमडीएस परीक्षा में 240 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें प्रत्येक प्रश्न के लिए केवल अंग्रेजी भाषा में 4 विकल्प होंगे। अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रश्न में दिए गए 4 उत्तर विकल्पों में से सही उत्तर चुनना होगा। गलत उत्तरों के लिए 25 प्रतिशत नेगेटिव मार्किंग होगी। बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।