NEET MDS 2025: नीट एमडीएस आवेदन सुधार विंडो कल natboard.edu.in पर होगी बंद, परीक्षा तिथि 19 अप्रैल
Abhay Pratap Singh | March 16, 2025 | 06:43 PM IST | 2 mins read
नीट एमडीएस 2025 आवेदन सुधार प्रक्रिया दो चरणों में होगी। दूसरे चरण के लिए करेक्शन विंडो 27 से 31 मार्च तक खुली रहेगी।
Know your chances of securing admission to top MDS colleges with the NEET MDS College Predictor. Get personalized college predictions based on rank, category, and past counselling trends.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से कल यानी 17 मार्च को नीट एमडीएस 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद कर दी जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपने NEET MDS आवेदन फॉर्म 2025 में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
नीट एनडीएस एप्लीकेशन करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। NEET MDS 2025 आवेदन सुधार प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण के लिए NEET MDS सुधार विंडो 17 मार्च तक और दूसरे चरण के लिए 27 से 31 मार्च तक खुली रहेगी।
नीट एमडीए 2025 आवेदन सुधार प्रक्रिया के पहले चरण के दौरान उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में सुधार करने की अनुमति है। इसके लिए उम्मीदवारों को अतिरिक्त शुल्क का भुगतान भी करना होगा। हालांकि, नाम, परीक्षा शहर, राष्ट्रीयता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसे विवरणों में उम्मीदवारों को सुधार की अनुमति नहीं दी गई है।
दूसरे चरण के दौरान उम्मीदवारों को उनकी अपलोड की गई फोटो से संबंधित किसी भी त्रुटि के बारे में सूचित किया जाएगा, जिसमें फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान शामिल है। NEET MDS 2025 सुधार प्रक्रिया के अंतिम चरण के दौरान मेडिकल के इच्छुक उम्मीदवार अपनी अपलोड की गई छवियों को संपादित कर सकते हैं।
NEET MDS 2025 परीक्षा 19 अप्रैल, 2025 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा तिथि से चार दिन पहले यानी 15 अप्रैल को नीट एमडीएस एडमिट कार्ड 2025 जारी किया जाएगा। नीट एमडीएस 2025 एग्जाम समाप्त होने के बाद एनबीईएमएस द्वारा 19 मई तक नीट एमडीएस रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
नीट एमडीएस क्या है -
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - एमडीएस एक राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। नीट एमडीएस के माध्यम से देश भर के विभिन्न चिकित्सा उच्च-शिक्षा संस्थानों में एमडी, एमएस डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज