NEET Aspirant Suicide: कोटा में नीट परीक्षा से पहले छात्रा ने की आत्महत्या, जनवरी से अब तक 14वां मामला
Press Trust of India | May 4, 2025 | 10:52 AM IST | 2 mins read
छात्रा को 4 मई को होने वाली नीट यूजी परीक्षा में शामिल होना था। वह पिछले कई सालों से कोटा में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की एक परीक्षार्थी ने आज (4 मई) होने वाली परीक्षा से एक दिन पहले पार्श्वनाथ इलाके में स्थित अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। कुन्हाड़ी पुलिस थाने के मंडल निरीक्षक अरविंद भारद्वाज ने को बताया कि छात्रा की उम्र 18 साल से कम थी और वह मध्य प्रदेश के श्योपुर की रहने वाली थी।
कुन्हाड़ी थाने के सर्किल इंस्पेक्टर अरविंद भारद्वाज ने छात्रा का नाम बताने से इनकार कर दिया। वह पिछले कई सालों से कोटा में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी और एक कोचिंग संस्थान में नीट-यूजी की तैयारी कर रही थी।
छात्रा को रविवार को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर होने वाली नीट यूजी परीक्षा में शामिल होना था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम को छात्रा ने अपने कमरे में लोहे की ग्रिल से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
उन्होंने बताया कि घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर ही थे और उन्होंने रात करीब नौ बजे छात्रा को मृत पाया। छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कोटा में कोचिंग कर रहे किसी छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का यह इस साल जनवरी से 14वां मामला है। पिछले साल कोटा में कोचिंग करने वाले छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने के कुल 17 मामले सामने आए थे।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 पर भी कॉल कर सकते हैं। आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर लिंक पर उपलब्ध हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।
अगली खबर
]NEET UG 2025 Cutoff: नीट यूजी क्वालीफाइंग मार्क्स एससी कैटेगरी के लिए क्या है? जानें अपेक्षित कटऑफ
नीट 2025 उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवारों को नीट के कुल अंकों में से उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने होंगे। एससी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए नीट 2025 के लिए न्यूनतम योग्यता अंक क्या हैं? इस बारे में जानकारी इस लेख में दी गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार