Trusted Source Image

NEET UG Paper Leak: “धोखा देने वालों को नहीं छोड़ेगी सरकार”, नीट पेपर लीक पर पीएम मोदी का कड़ा रुख

Press Trust of India | July 3, 2024 | 04:24 PM IST | 2 mins read

पीएम मोदी ने कहा, "मेरे देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, इसके लिए एक के बाद एक कदम उठाए जा रहे हैं।"

Back

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। (इमेज-X/@sansad_tv)
प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। (इमेज-X/@sansad_tv)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (4 जुलाई) को राज्यसभा में नीट यूजी समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक मामले में दोषियों को सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया। पीएम ने विपक्ष पर हमला बोला और हर मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उच्च सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए पीएम ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि चर्चा के दौरान विपक्षी दल पेपर लीक के मुद्दे पर सकारात्मक सुझाव देंगे। लेकिन विपक्ष ने इस संवेदनशील मुद्दे को राजनीतिक रंग दे दिया है।

पीएम मोदी ने देश के युवाओं को भरोसा दिलाया कि पेपर लीक जैसी घटनाओं में शामिल लोगों को सरकार बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा, ''मेरे देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिले, इसके लिए एक के बाद एक कदम उठाए जा रहे हैं।''

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन अनियमितताओं के खिलाफ संसद में कानून भी बनाया गया है और पूरी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है ताकि मेरे देश के युवाओं को आशंका की स्थिति में न रहना पड़े। वे पूरे विश्वास के साथ अपने सामर्थ्य को प्रदर्शित करें और अपने हक को प्राप्त करें, इस बात को लेकर हम काम कर रहे हैं।’

Also readNEET 2024 Controversy: नीट यूजी से जुड़ी 26 याचिकाओं पर 8 जुलाई को आएगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला

बता दें कि आज राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उच्च सदन में कई विपक्षी सदस्यों ने नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने के कारण छात्रों और उनके अभिभावकों को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया था और सरकार पर समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया।

नीट 2024 प्रश्नपत्र लीक का मुद्दा राष्ट्रपति के अभिभाषण में भी उल्लेख किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उच्च सदन में जवाब देते हुए यह बात कही। पीएम ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि चर्चा के दौरान विपक्षी दलों के सदस्य दलीय अपेक्षाओं से ऊपर उठकर पेपर लीक के विषय पर अपनी राय रखेंगे।

लेकिन दुर्भाग्य से, इतना संवेदनशील विषय, मेरे देश के युवाओं के भाग्य से जुड़ा विषय, इन लोगों (विपक्षी सदस्यों) द्वारा राजनीति की बलि चढ़ गया। इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है। मोदी ने देश के युवाओं को आश्वासन दिया कि उन्हें धोखा देने वालों को सरकार नहीं छोड़ेगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications