Santosh Kumar | August 9, 2026 | 11:52 AM IST | 2 mins read
नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। नीट पीजी सिटी स्लिप में अलॉट किए गए परीक्षा शहर की जानकारी होगी।
Get complete details on the NEET PG 2026 syllabus, including subject-wise topics, weightage, and important areas to focus on for effective exam preparation.
Download now
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने की घोषणा की है। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, नीट पीजी सिटी स्लिप 11 अगस्त को बोर्ड की वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in से डाउनलोड की जा सकेगी। अब, नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी का आवंटन 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर नहीं होगा।
नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। नीट पीजी सिटी स्लिप में अलॉट किए गए परीक्षा शहर की जानकारी होगी; हालांकि, परीक्षा केंद्र का सटीक पता केवल एडमिट कार्ड में ही दिया जाएगा।
नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड 27 अगस्त को जारी होने की उम्मीद है। नीट पीजी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
बोर्ड ने साफ किया है कि अलॉटमेंट की प्रक्रिया कंप्यूटर से होगी, जिसमें उम्मीदवारों की पसंद, उपलब्धता और प्रशासनिक ज़रूरतों का ध्यान रखा जाएगा। इस साल, उम्मीदवारों को परीक्षा का शहर चुनने के लिए बेहतर विकल्प दिए गए।
आवेदन प्रक्रिया के दौरान, उम्मीदवारों को 3 विकल्प चुनने का मौका दिया, जिसमें पहली प्राथमिकता के तौर पर अपने गृह राज्य को चुनना अनिवार्य था। इससे उम्मीदवारों को उनके घर के पास केंद्र मिलने की संभावना अधिक है।
सिटी स्लिप जारी होने से उम्मीदवारों को यात्रा और रहने की व्यवस्था करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा; इस बार, यह स्लिप परीक्षा से लगभग 3 सप्ताह पहले उपलब्ध होगी। रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देश एडमिट कार्ड पर दिए जाएंगे।
नीट-पीजी 2026 के लिए कुल 2,73,183 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है , जो पिछले साल की तुलना में 12.5 प्रतिशत से अधिक है। यह परीक्षा लगभग 340 शहरों और 1,300 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।
बिहार नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 1 और 2 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू होगी। पात्र उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
Santosh Kumar