Abhay Pratap Singh | July 16, 2026 | 11:47 AM IST | 1 min read
एनएएलसीओ नॉन-एग्जिक्यूटिव ए़डमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) ने नॉन-एग्जिक्यूटिव पर्सनल पोस्ट (विज्ञापन संख्या 10260213) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.nalcoindia.com के माध्यम से नालको एडमिट कार्ड 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
एनएएलसीओ नॉन-एग्जिक्यूटिव ए़डमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नालको एडमिट कार्ड 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर 15 जुलाई से 27 जुलाई, 2026 तक उपलब्ध रहेगा। परीक्षार्थियों के लिए हॉल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।
नालको नॉन-एग्जिक्यूटिव भर्ती 2026 परीक्षा 27 जुलाई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एनएएलसीओ एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइट फोटो लाना होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 268 पदों को भरा जाएगा।
Also readIOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू, पात्रता मानदंड जानें
NALCO नॉन-एग्जिक्यूटिव एडमिट कार्ड 2026 में परीक्षा का नाम, उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, श्रेणी, परीक्षा समय, परीक्षा केंद्र का नाम, टेस्ट सेंटर का पता, परीक्षा तिथि व समय और परीक्षा केंद्र कोड जैसे जानकारी शामिल है। इसके अलावा, परीक्षा दिवस दिशानिर्देश की भी जांच कर सकते हैं।
नालको परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में जनरल नॉलेज व क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 35-25 प्रश्न और जनरल इंग्लिश से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। क्वेश्चन पेपर इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार नालको नॉन-एग्जिक्यूटिव एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: