MPPSC SSE 2023 Final Result: एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम mppsc.mp.gov.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | November 9, 2025 | 01:33 PM IST | 2 mins read
राज्य सेवा परीक्षा 2023 में अजीत कुमार मिश्रा ने 966 अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है। वहीं, भुवनेश चौहान 941.75 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (SSE) 2023 के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं। चयन प्रक्रिया के सभी चरणों में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के माध्यम से एमपीपीएससी एसएसई 2023 फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपीपीएससी एसएसई 2023 चयन सूची में विभिन्न ग्रुप ए और ग्रुप बी प्रशासनिक पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं। आयोग ने बताया कि नियुक्तियां योग्यता, श्रेणीवार आरक्षण और अभ्यर्थियों द्वारा भरी गई प्राथमिकताओं के अनुसार की गई हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 229 पदों पर भर्ती की जानी थी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, राज्य सेवा परीक्षा 2023 के लिए प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसंबर, 2023 को और मुख्य परीक्षा 11 से 16 मार्च 2024 तक हुई। इसके बाद जुलाई 2025 में साक्षात्कार/ व्यक्तित्व परीक्षण आयोजित किया गया। सभी चरणों को पूरा करने के बाद अब अंतिम परिणाम 8 नवंबर, 2025 को घोषित किया गया।
राज्य सेवा परीक्षा 2023 में अजीत कुमार मिश्रा ने 966 अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है। वहीं, भुवनेश चौहान 941.75 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर और यशपाल स्वर्णकार 909.25 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। टॉप 10 में 3 महिलाएं शामिल रहीं, जबकि टॉप 5 में सभी पुरुष उम्मीदवारों का नाम है।
एमपीपीएससी ने बताया कि परिणाम राज्य सेवा नियमों और दिशानिर्देशों के अनुसार तैयार किए गए हैं। मेरिट के आधार पर ओपन (अनारक्षित) श्रेणी के तहत चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी नीति के अनुसार अनारक्षित सीटों पर समायोजित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए एमपीपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
MPPSC State Service Exam 2023 Final Result: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एमपीपीएससी स्टेट सर्विस एग्जाम 2023 में चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची डाउनलोड कर सकते हैं:
- एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
- स्टेट सर्विस एग्जाम 2023 - “प्राप्त अंक सूची” और “चयन सूची” पर क्लिक करें।
- एमपी एसएसई फाइनल रिजल्ट जांचें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन