MPPSC SES Answer Key 2026: एमपीपीएससी एसईएस प्रोविजनल आंसर की mppsc.mp.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | April 10, 2026 | 08:57 AM IST | 2 mins read
एमपी एसईएस आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा, ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Join Careers360 Premiumनई दिल्ली: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा (SES) परीक्षा 2025 की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। सामान्य अध्ययन तथा सिविल/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ कृषि पेपर में शामिल अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर एमपीपीएससी एसईएस प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस 2025 आंसर की सभी सेटों (सेट ए, बी, सी और डी) के लिए पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों को समय सीमा के भीतर चुनौती दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा।
आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम में सहायक दस्तावेज अपलोड और लागू शुल्क का भुगतान करना होगा, इसके बिना आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उत्तर कुंजी की सहायता से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। एमपीपीएससी एसईएस 2025 परीक्षा 22 मार्च, 2026 को एक सत्र में आयोजित की गई थी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्न पत्र की उत्तर कुंजी पर आपत्ति है, तो ऑब्जेक्शन लिंक सक्रिय होने के 5 दिनों के भीतर अभ्यर्थी ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। समय-सीमा के बाद अभ्यर्थियों से आपत्तियों के अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस संबंध में कोई पत्राचार मान्य नहीं होगा।”
उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर एमपीपीएससी एसईएस 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए एमपीपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
MPPSC State Engineering Service Answer Key 2026: डाउनलोड करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपीपीएससी एसईएस प्रोविजनल आंसर की 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘What's New’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, ‘प्रावधिक उत्तर कुंजी - राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2025’ पर क्लिक करें।
- एसईएस आंसर की जांचें और इसे डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा