MPESB PSTST Notification 2025: एमपी प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी; 10150 पदों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | July 14, 2025 | 08:45 AM IST | 2 mins read
मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा परीक्षा 31 अगस्त, 2025 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने प्राथमिक विद्यालय शिक्षक चयन परीक्षा 2025 (PSTST 2025) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। पात्र उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर 18 जुलाई से एमपी प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एमपी पीएसटीएसटी 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 1 अगस्त तय की गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन सुधार विंडो 6 अगस्त, 2025 तक खुली रहेगी। अनारक्षित वर्ग के आवेदकों को 500 रुपए तथा एमपी के मूल निवासी एससी/एसटी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ दिव्यांग अभ्यर्थियों को 250 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
एमपीबीएसई द्वारा आयोजित “प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 या 2024” में निर्धारित प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन के लिए पात्र होंगे। न्यूनतम 50% अंकों के साथ हायर सेकेंडरी या समकक्ष तथा प्रारंभिक/ विशेष शिक्षा में दो वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए। पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अनारक्षित वर्ग के पुरुष आवेदकों की अधिकतम आयु 40 वर्ष तथा अन्य के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी, 2025 से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट मिलेगी।
एमपी पीएसटीएसटी 2025 परीक्षा 31 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। एमपी प्राथमिक विद्यालय शिक्षक चयन परीक्षा के माध्यम से कुल 10,150 पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों का न्यूनतम वेतन 25,300 रुपए है। साथ ही, उन्हें मंहगाई भत्ता भी दिया जाएगा।
MPESB PSTST Recruitment 2025: आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपीईएसबी पीएसटीएसटी 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, PSTST 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया के लिए आगे बढ़ें
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा