Saurabh Pandey | August 14, 2026 | 07:42 AM IST | 2 mins read
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का यह टाइम टेबल रेगुलर और सेल्फ-स्टडी करने वाले, दोनों तरह के छात्रों के लिए जारी किया गया है। बोर्ड में शामिल होने वाले विद्यार्थी इसके अनुसार अपनी तैयारी करें।

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाओं के लिए एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2027 जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार, एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 18 मार्च 2027 तक होंगी। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च 2027 तक चलेंगी।
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की दोनों परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सुबह 8 बजे तक एवं परीक्षा कक्ष में 8:30 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में सुबह 8:45 बजे के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट (सुबह 8:45 बजे से) पहले छात्रों को प्रश्न-पत्र पढ़ने और समझने के लिए एवं 5 मिनट (सुबह 8:55 बजे से) पहले उत्तर पुस्तिका दी जाएगी।
परीक्षा का दिन | तिथि | विषय कोड | विषय |
बुधवार | 17.02.2027 | 832 153 154 | 1. बायोटेक्नॉलोजी 2. गायन वादन 3. तबला पखावज |
गुरूवार | 18.02.2027 | 055 054 | 1. मराठी 2. संस्कृत |
शनिवार | 20.02.2027 | 053 | उर्दू |
सोमवार | 22.02.2027 | 833 | 1. NSQF के समस्त विषय 2. शारीरिक शिक्षा |
मंगलवार | 23.02.2027 | 987 | ए.आई. (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) |
बुधवार | 24.02.2027 | 051 | हिन्दी |
गुरूवार | 25.02.2027 | 152 167 | 1. ड्राइंग एण्ड डिजाइन 2. मनोविज्ञान |
शुक्रवार | 26.02.2027 | 052 | अंग्रेजी |
सोमवार | 01.03.2027 | 151 | इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिसेस |
बुधवार | 03.03.2027 | 166 | समाज शास्त्र |
गुरुवार | 04.03.2027 | 210 140 430 631 530 | 1. भौतिक शास्त्र 2. अर्थशास्त्र 3. एनिमल हस्बैण्डरी मिल्क ट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एण्ड फिशरीज 4. विज्ञान के तत्व 5. भारतीय कला का इतिहास |
सोमवार | 08.03.2027 | 231 | बायलॉजी |
गुरुवार | 11.03.2027 | 130 | राजनीति शास्त्र |
शनिवार | 13.03.2027 | 220 110 310 410 510 610 | 1. रसायन शास्त्र 2. इतिहास 3. व्यवसाय अध्ययन 4. कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व 5. ड्राइंग एण्ड पेंटिंग 6. गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान |
मंगलवार | 16.03.2027 | 150 | गणित |
बुधवार | 17.03.2027 | 155 168 320 | 1. कृषि 2. होम साइंस (कला समूह) 3. एकांउटेन्सी |
शुक्रवार | 19.03.2027 | 120 420 520 620 | 1. भूगोल 2. क्रॉप प्रोडेक्शन एण्ड हार्टिकल्चर 3. स्टिल लाईफ एण्ड डिजाइन 4. शरीर रचना क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य |
| परीक्षा का दिन | तिथि | विषय कोड | विषय |
| बुधवार | 24.02.2027 | 502 504 507 509 162 163 164 165 | 1. मराठी 2. गुजराती 3. पंजाबी 4. सिंधी 5. चित्रकला (मूक बधिर एवं दृष्टिहीन छात्रों के लिए) 6. गायन वादन (मूक बधिर एवं दृष्टिहीन छात्रों के लिए) 7. तबला पखावज (मूक बधिर एवं दृष्टिहीन छात्रों के लिए) 8. कम्प्यूटर (मूक बधिर एवं दृष्टिहीन छात्रों के लिए) |
| गुरुवार | 25.02.2027 | NSQF के समस्त विषय एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) | |
| शनिवार | 27.02.2027 | 508 | उर्दू |
| मंगलवार | 02.03.2027 | 401 | हिन्दी |
| शुक्रवार | 05.03.2027 | 100 101 | 1. गणित (स्टैंडर्ड) 2. गणित (बेसिक) |
| मंगलवार | 09.03.2027 | 411 | अंग्रेजी |
| शुक्रवार | 12.03.2027 | 512 | संस्कृत |
| सोमवार | 15.03.2027 | 200 | विज्ञान |
| गुरुवार | 18.03.2027 | 300 | सामाजिक विज्ञान |
एमपी बोर्ड रेगुलर परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके विद्यालय में एवं स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं उन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्र पर 1 फरवरी 2027 से 19 मार्च 2027 के मध्य संचालित की जाएगी। इनकी तिथियां तथा समय जानने के लिये प्राचार्य या केन्द्राध्यक्ष से संपर्क करना होगा। आवश्यकता पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षाएं अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकेगी।