MP Board 10th, 12th Admit Card 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड mpbse.mponline.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | January 17, 2026 | 11:02 AM IST | 2 mins read
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर विद्यार्थी अपने प्रधानाचार्य को सूचित कर सकते हैं।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) ने एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mpononline.gov.in के माध्यम से एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अपने विद्यालय आईडी का उपयोग करके मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और उन्हें विद्यार्थियों को वितरित कर सकते हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर विद्यार्थी प्रधानाचार्य को सूचित कर सकते हैं।
MP Board 10, 12 Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी परीक्षा का प्रकार चुनें और आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- अब लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड पर सभी विवरण चेक करें और डाउनलोड करें।
- एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें।
MP Board 10, 12 Exam 2026: परीक्षा तिथि
मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा 10 फरवरी, 2026 से शुरू होगी, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी, 2026 से शुरू होगी। परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की भूगोल परीक्षा को री-शेड्यूल करके 5 मार्च, 2026 कर दिया गया है।
12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा शेड्यूल
नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके विद्यालय में एवं स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं उन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्र पर दिनांक 10 परवरी 2026 से 10 मार्च 2026 के मध्य संचालित की जाएंगी। इनकी तिथियां तथा समय की जानकारी करने के लिए प्राचार्य / केन्द्राध्यक्ष से संपर्क कर सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षाएं अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकेंगी।
MP Board 10, 12 Exam 2026: रिपोर्टिंग टाइम
सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सुबह 8 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व के बाद किसी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में सुबह 8:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में सुबह 8:45 बजे के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नही दिया जाएगा। परीक्षा प्रारम्भ होने के 10 मिनट के (सुबह 8:50 बजे से) पहले छात्रों को उत्तर पुस्तिका एवं 5 मिनट के (सुबह 8:55 बजे से) पहले प्रश्न-पत्र दिए जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार