MP TET 2024: एमपी टीईटी पंजीकरण esb.mponline.gov.in पर 1 अक्टूबर से होगा शुरू, परीक्षा 10 नवंबर को
Abhay Pratap Singh | September 30, 2024 | 10:59 AM IST | 2 mins read
मध्य प्रदेश टीईटी 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तय की गई है।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की ओर से कल यानी 1 अक्टूबर से प्राथमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in के माध्यम से अंतिम तिथि या उससे पहले एमपी टीईटी 2024 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के लिए सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों जैसे एसटी/ एससी/ ओबीसी/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और दिव्यांग व्यक्तियों (PwD) को 250 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा।
MP TET 2024 Application Form Date: परीक्षा तिथि
एमपी टीईटी 2024 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 15 अक्टूबर तय की गई है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, एमपी टीईटी 2024 परीक्षा 10 नवंबर को दो पालियों में कराई जाएगी। एमपी टीईटी पहली पाली सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
MP TET 2024: शैक्षणिक योग्यता
मध्य प्रदेश टीईटी 2024 कक्षा 1 से 5 तक के लिए आवेदकों के पास किसी भी विषय में स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री हो। साथ ही, प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (डीएलएड) या शिक्षा स्नातक (बीएड) की डिग्री होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपीईएसबी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
MP TET 2024 Notification: परीक्षा पैटर्न
एमपी टीईटी परीक्षा में 5 सेक्शन भाषा-1, भाषा-2, बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, गणित और पर्यावरण अध्ययन को शामिल किया गया है। प्रत्येक सेक्शन में 30 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल होंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक खंड के लिए 30 अंक आवंटित किए जाएंगे। पेपर में कुल 150 अंकों के लिए 150 अंक पूछे जाएंगे।
MP TET 2024 Syllabus: कैसे आवेदन करें?
पात्र उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एमपी टेट 2024 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘एमपी टीईटी 2024’ पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवारों पंजीकरण करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- विवरण की सहायता से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल