MP Teachers Promotion: मध्यप्रदेश में 457 शिक्षकों का प्रमोशन, 178 प्राचार्य और 279 लेक्चरर को नई जिम्मेदारी
Abhay Pratap Singh | October 23, 2026 | 07:38 PM IST | 1 min read
कार्यालय आयुक्त के आईटी सेल द्वारा एमपी टीचर प्रमोशन 2026 का आदेश विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग मंत्रालय (भोपाल) ने 23 अक्टूबर को जारी नोटिस में 457 सरकारी शिक्षकों के प्रमोशन की जानकारी दी है। इसके तहत 178 प्राचार्यों (हाईस्कूल) और 279 प्रवक्ताओं (Lecturers) को पदोन्नत देकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की है।
विभाग ने पूर्व आदेश रद्द करते हुए अब 12 जुलाई 2026 के आदेश के अनुसार हाईस्कूल प्राचार्यों को उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्राचार्य पद पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा, 279 लेक्चरर को 20 जुलाई 2026 के आदेश के अनुसार प्राचार्य हाईस्कूल के पद पर नियुक्त किया गया है।
प्राचार्य हाईस्कूल पद से पदोन्नत -
मंत्रालय ने E-1483255 विभागीय समसंख्यक आदेश को 22 अक्टूबर, 2026 को निरस्त कर दिया है। इसके स्थान पर 12 जुलाई 2026 को जारी E-1401164 आदेश के तहत 178 प्राचार्यों को हाईस्कूल प्राचार्य पद से पदोन्नत कर प्राचार्य, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पद पर नियुक्त किया गया है।
व्याख्याता पद से पदोन्नत -
विभाग ने 22 अक्टूबर 2026 को जारी समसंख्यक आदेश को निरस्त कर दिया है। इसके स्थान पर 20 जुलाई 2026 को जारी आदेश ED-ESTBCTD के तहत 279 व्याख्याताओं (प्रवक्ताओं) को पदोन्नत कर हाईस्कूल प्राचार्य के पद पर नियुक्त किया गया है।
आधिकारिक नोटिस में प्राचार्य हाईस्कूल के पद और व्याख्याता के पद से पदोन्नत सभी अधिकारियों के नाम, वर्तमान नियुक्ति और अनुमोदित नियुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा, कार्यालय आयुक्त आईटी सेल की ओर विभागीय वेबसाइट पर एमपी टीचर प्रमोशन 2026 आदेश अपलोड कर दिए गए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार