MP Police SI Admit Card 2026: एमपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड esb.mp.gov.in पर जल्द, प्रारंभिक परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | October 22, 2026 | 03:35 PM IST | 2 mins read
एमपी पुलिस एसआई, सूबेदार एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा एमपी पुलिस सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से एमपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।
एमपी पुलिस एसआई, सूबेदार एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, आवेदन संख्या, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पूरा पता और महत्वपूर्ण निर्देश सहित अन्य विवरण शामिल हैं।
बोर्ड द्वारा एमपी पुलिस एसआई 2026 प्रारंभिक परीक्षा 28 अक्टूबर से आयोजित की जाएगी। कैंडिडेट्स को एमपी पुलिस एग्जाम 2026 एडमिट कार्ड और एक वैलिड ओरिजिनल फोटो आईडी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस साथ लाना होगा। इसके अलावा दिशानिर्देश में बताए गए दस्तावेज/ सामग्री भी लानी होगी।
एमपी पुलिस एसआई सूबेदार 2026 एग्जाम दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र हल करने के लिए प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक और द्वितीय पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक का समय दिया जाएगा। सुबह की शिफ्ट के लिए 8 बजे से और दोपहर की शिफ्ट के लिए 1 बजे से रिपोर्टिंग शुरू होगी।
अभी तक बोर्ड ने एमपी पुलिस हॉल टिकट 2026 डाउनलोड लिंक सक्रिय करने की तिथि और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना चाहिए। एग्जाम सेंटर में मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं।
MP Police SI, Subedar Admit Card 2026: डाउनलोड करें
डाउनलोड लिंक उपलब्ध होने के बाद उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए एमपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर “एडमिट कार्ड” या “डैशबोर्ड” टैब पर जाएं।
- “Subedar & Sub-Inspector Recruitment Test 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल की मदद एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार