Abhay Pratap Singh | April 23, 2024 | 07:18 AM IST | 1 min read
इस साल पूरे मध्य प्रदेश में लगभग 24 लाख छात्र कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे।
नई दिल्ली: राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (आरएसकेएमपी) आज यानी 23 अप्रैल की सुबह 11:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एमपी कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 की घोषणा करेगा। एमपी बोर्ड कक्षा 5, 8 का परिणाम दोपहर 12:30 बजे आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर सक्रिय किया जाएगा।
मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का परिणाम ऑनलाइन चेक करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और अन्य विवरण की आवश्यकता होगी। मध्यप्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 6 से 14 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। एमपी बोर्ड परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित हुई थी।
एमपी कक्षा 5वीं, 8वीं बोर्ड स्कोर कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, अंक विवरण, उत्तीर्ण स्थिति, जन्म तिथि सहित अन्य विवरण छात्र देख सकेंगे। मध्य प्रदेश बोर्ड एग्जाम क्लास 5th, 8th में लगभग 24 लाख छात्रों ने भाग लिया था। जिनमें से कक्षा 5 में 12 लाख और कक्षा 8वीं की एमपी बोर्ड परीक्षा में 11 लाख छात्र शामिल हुए थे।
आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र निम्नलिखित वेबसाइटों की सहायता से अपना कक्षा 5वीं, 8वीं का परिणाम देख सकते हैं:
छात्र नीचे बताए गए चरणों का क्रमवार पालन करके आसानी से एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे: