MHT CET Admit Card 2025: एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड पीसीबी ग्रुप के लिए mahacet.org पर जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | April 4, 2025 | 08:49 AM IST | 2 mins read
एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Know your admission chances with the MHT CET 2026 College Predictor based on domicile, caste, home university region & expected exam scores.
Try Nowनई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने पीसीबी (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) ग्रुप के लिए एमएचसी सीईटी 2025 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। महाराष्ट्र सीईटी 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org के माध्यम से अपना हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
MHT CET 2026: MHTCET College Predictor
MHT CET 2027: Mock Test | Preparation Tips | Most Scoring Concepts | Sample Papers | Syllabus
Admission Alert : ITM Skills University
एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एमएचटी सीईटी पीसीबी 2025 एग्जाम में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र पर महाराष्ट्र सीईटी 2025 हाल टिकट के साथ एक मूल पहचान पत्र भी लाना होगा।
पीसीबी ग्रुप के लिए महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 का आयोजन 9 अप्रैल से 17 अप्रैल (10 और 14 अप्रैल को छोड़कर) तक किया जाएगा। एमएचटी सीईटी 2025 परीक्षा ऑनलाइन (कंप्यूटर-आधारित टेस्ट) मोड में कराई जाएगी। एमएचटी सीईटी पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल होंगे, जिसमें प्रत्येक विषय कुल 100 अंकों का होगा।
एमएचटी सीईटी 2025 परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। बता दें, पीसीएम (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित) ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी 2025 परीक्षा 19 से 27 अप्रैल ( 24 अप्रैल को छोड़कर) तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, महाराष्ट्र द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर में कक्षा 11 के पाठ्यक्रम से लगभग 20% और कक्षा 12 के पाठ्यक्रम से 80% वेटेज शामिल होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
MHT CET Admit Card PCB 2024 Download Link: कैसे डाउनलोड करें?
महाराष्ट्र सीईटी सेल की आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाएं। पेज स्क्रॉल करें और एमएचटी सीईटी 2025 एडमिट कार्ड (पीसीएम समूह) लिंक पर क्लिक करें। आवश्यक क्रेडेंशियल की सहायता से एमएचटी सीईटी हाल टिकट 2025 डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार