Santosh Kumar | November 10, 2025 | 01:12 PM IST | 1 min read
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यूजी काउंसलिंग 2025 के स्ट्रे राउंड के लिए चॉइस फिलिंग 11 नवंबर रात 11:55 बजे तक बढ़ा दी गई है।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2025 काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की आखिरी तारीख 11 नवंबर तक बढ़ा दी है। स्ट्रे वैकेंसी राउंड एमसीसी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग का अंतिम चरण है, जो राउंड 1, 2 और 3 के बाद खाली रह गई एमबीबीएस और बीडीएस सीटों को भरने का अवसर प्रदान करता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से अपनी पसंद भर और लॉक कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यूजी काउंसलिंग 2025 के स्ट्रे राउंड के लिए चॉइस फिलिंग 11 नवंबर रात 11:55 बजे तक बढ़ा दी गई है। चॉइस लॉकिंग विंडो कल शाम 4 बजे सक्रिय हो जाएगी और रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
स्ट्रे राउंड के लिए पीडबल्यूडी प्रमाणपत्र बनाने के लिए नया पीडबल्यूडी पोर्टल कल शाम 5 बजे तक सक्रिय है। उम्मीदवार एनएमसी मानदंडों द्वारा पात्रता के अनुसार प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए एमसीसी के निर्दिष्ट दिव्यांगता केंद्रों पर जा सकते हैं।
23 अक्टूबर को जारी शेड्यूल के अनुसार, नीट यूजी स्ट्रे राउंड के लिए रिजल्ट 12 नवंबर को जारी किया जाएगा। हालांकि, बढ़ी हुई तिथि के कारण इसमें बदलाव हो सकता है। उम्मीदवार संशोधित शेड्यूल के लिए वेबसाइट देखते रहें।
Also readMP NEET PG Counselling 2025: एमपी नीट पीजी राउंड 1 चॉइस फिलिंग स्थगित, नई डेट्स जल्द होंगी जारी
एमसीसी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए आवश्यक दस्तावेजों का विवरण इस प्रकार है-