MCC NEET UG 2026 Counselling: एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जानें प्रक्रिया, योग्यता, जरूरी दस्तावेज
Santosh Kumar | July 22, 2026 | 04:08 PM IST | 2 mins read
नीट 2026 काउंसलिंग में भाग लेने के लिए, उम्मीदवार को परीक्षा में कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल हासिल करना अनिवार्य है।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) जल्द ही नीट यूजी 2026 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी करने वाली है। जो उम्मीदवार नीट यूजी परीक्षा में पास हुए हैं और एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे शेड्यूल जारी होने के बाद इसे ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर देख सकेंगे। एमसीसी नीट काउंसलिंग ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू) सीटों के लिए आयोजित की जाती है।
नीट 2026 काउंसलिंग में भाग लेने के लिए, उम्मीदवार को परीक्षा में कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल हासिल करना अनिवार्य है। 11 लाख से अधिक सफल कैंडिडेट्स के लिए काउंसलिंग अगला चरण होगा।
सामान्य (जनरल/ईडबल्यूएस) वर्ग के लिए 50वां पर्सेंटाइल और एससी, एसटी तथा ओबीसी वर्ग के लिए 40वां पर्सेंटाइल आवश्यक है। इसके अलावा, उम्मीदवार की आयु 31 दिसंबर 2026 तक कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए।
MCC NEET UG 2026 Counselling: नीट काउंसलिंग शेड्यूल कब आएगा?
एमसीसी नीट काउंसलिंग प्रक्रिया में आम तौर पर 4 राउंड होते हैं: राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड। राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन जुलाई के आखिर में या अगस्त की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है।
उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। संबंधित राज्य काउंसलिंग अथॉरिटी राज्य कोटे की सीटों के लिए जिम्मेदार होंगी। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है।
MCC NEET UG Counselling 2026: आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट
सीट अलॉटमेंट का नतीजा घोषित होने के बाद, उम्मीदवारों को अलॉट किए गए संस्थान में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। इसके लिए ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी फोटोकॉपी लानी होगी, जिनमें ये शामिल हैं:
- नीट एडमिट कार्ड
- रैंक लेटर
- एमसीसी प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
- 10वीं और 12वीं क्लास के सर्टिफिकेट और मार्कशीट
- एक वैलिड फोटो आईडी
- कैटेगरी सर्टिफिकेट
- 4 से 5 पासपोर्ट-साइज फोटो
बता दें कि सरकारी कॉलेजों में स्टेट-कोटा की बची हुई 85 प्रतिशत सीटों और राज्य के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की 100 प्रतिशत सीटों के लिए राज्य की काउंसलिंग अथॉरिटीज अलग-अलग नीट काउंसलिंग कराती हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें