MCC NEET PG Counselling 2026: एमसीसी नीट पीजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट mcc.nic.in पर जारी, रिपोर्टिंग तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | October 23, 2026 | 09:38 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट में त्रुटि के संबंध में 24 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है।
Know your admission chances for MD/MS/Diploma in All India Quota & State Level Counselings
Predict Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज नीट पीजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर नीट पीजी 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest: NEET PG Previous Year Sample/Question Papers. Free Download
Don't Miss: Quick Guide to NEET PG 2023 Exam, Admission, Seats, Fees and more. Download EBook
Recommended: Use NEET PG College Predictor to check previous year MD/MS/DNB courses cut off for All India and State level seats Use Now
नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। एमसीसी ने राउंड 1 काउंसलिंग में कुल 28,728 सीट अलॉट की हैं।
एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 में सीट आवंटित उम्मीदवारों को 26 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। कैंडिडेट का डेटा वेरिफिकेशन 3 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवारों को अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही आवंटित कॉलेज/संस्थान से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
NEET PG Counselling Provisional Seats Allotment 2026 Round 1: आपत्ति दर्ज करें
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “राउंड 1 प्रोविजनल रिजल्ट में यदि कोई विसंगति (त्रुटि) पाई जाती है, तो उम्मीदवार अपने लॉगिन पोर्टल पर मौजूद “कैंडिडेट्स ग्रीवेंस एंड क्वेरी रिड्रेसल सिस्टम” के माध्यम से 24 अक्टूबर, 2026 को सुबह 11:30 बजे तक इसकी सूचना एमसीसी को दें।”
NEET PG Seat Allotment 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमसीसी नीट पीजी 2026 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग पोर्टल https://mcc.nic.in/pg-medical-counselling/ पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘PG राउंड 1 काउंसलिंग का प्रोविजनल रिजल्ट 2’ पर क्लिक करें।
- नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
- कैंडिडेट रैंक, कोटा, आवंटिंत संस्थान, कोर्स और अलॉटेड कैटेगरी सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
NEET PG Round 1 Seat Allotment Result 2026: काउंसलिंग राउंड
समिति द्वारा नीट पीजी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 नीट पीजी रैंक, कैटेगरी, रिजर्वेशन क्राइटेरिया, सीट की उपलब्धता और काउंसलिंग के दौरान भरे गए विकल्प के आधार पर तैयार किया जाता है। एमसीसी एक्यूआई काउंसलिंग के लिए चार राउंड आयोजित करता है, जिसमें रिक्त सीटों के लिए एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड भी शामिल है।
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) अखिल भारतीय कोटा (AIQ) के तहत एमडी और एमएस की 50% सीटों के लिए नीट पीजी काउंसलिंग आयोजित करती है। वहीं, शेष 50% स्टेट कोटा पीजी सीटों पर प्रवेश के लिए संबंधित राज्य की अथॉरिटी काउंसलिंग आयोजित करती है।
अगली खबर
]MP Teachers Promotion: मध्यप्रदेश में 457 शिक्षकों का प्रमोशन, 178 प्राचार्य और 279 लेक्चरर को नई जिम्मेदारी
आधिकारिक नोटिस में प्राचार्य हाईस्कूल के पद और व्याख्याता के पद से पदोन्नत सभी अधिकारियों के नाम, वर्तमान नियुक्ति और अनुमोदित नियुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार