Maharashtra FYJC 2025 Admission: महाराष्ट्र एफवाईजेसी एडमिशन टाइम टेबल में किया गया संशोधन, पूरा शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | June 8, 2025 | 11:40 AM IST | 1 min read
महाराष्ट्र एफवाईजेसी प्रवेश 2025 के लिए अंतिम मेरिट सूची अब 11 जून को जारी की जाएगी।
नई दिल्ली: स्कूल शिक्षा और खेल विभाग, महाराष्ट्र ने महाराष्ट्र कक्षा 11 प्रवेश 2025 के लिए समय सारणी में संशोधन किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया (CAP) राउंड 1 सीट आवंटन सूची 26 जून को जारी की जाएगी। महाराष्ट्र कक्षा 11 प्रवेश 2025 की पहली प्रोविजनल मेरिट सूची 6 जून को घोषित की गई थी।
महाराष्ट्र एफवाईजेसी प्रवेश 2025 के लिए अंतिम मेरिट सूची अब 11 जून को जारी की जाएगी। इससे पहले 11वीं की अंतिम मेरिट सूची 8 जून को जारी होने वाली थी। छात्रों को FYJC पंजीकरण फॉर्म के भाग 2 को भरने के लिए एक अतिरिक्त दिन भी दिया गया था।
बोर्ड के आधिकारिक बयान के अनुसार, 84,000 छात्रों ने आवेदन का भाग 1 पूरा कर लिया था, लेकिन भाग 2 को लॉक नहीं किया था। छात्रों को 6 और 7 जून को दोपहर 12:30 बजे तक का अतिरिक्त समय भी दिया गया था।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, बोर्ड यह सुनिश्चित करना चाहता है कि उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने और उनका समाधान करने के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध हो। अंतिम मेरिट सूची के लिए, प्रबंधन कोटा, इन-हाउस कोटा, अल्पसंख्यक कोटा और सीएपी राउंड मेरिट सूचियों में छात्रों को आवंटित करने के लिए कुल 12,75,000 आवेदनों का उपयोग किया जाएगा।
Also read Maharashtra FYJC Merit List 2025: महाराष्ट्र एफवाईजेसी 11वीं एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी
Maharashtra Class 11 Admissions 2025: संशोधित कार्यक्रम
महाराष्ट्र FYJC एडमिशन 2025 रिवाइज्ड शेड्यूल की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
शिकायतें प्रस्तुत करना, सुधार अनुरोध करना
|
9 जून, 2025 |
| फाइनल मेरिट सूची | 11 जून, 2025 |
| जीरो राउंड कोटा एडमिशन | 12 से 14 जून, 2025 |
| सीएपी राउंड 1 मेरिट सूची की तैयारी | 17 जून, 2025 |
| चनयित छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया | 27 जून से 3 जुलाई, 2025 |
| राउड 2 के लिए रिक्तियों का प्रदर्शन | 5 जुलाई, 2025 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल