मध्यप्रदेश में 10वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान 17 वर्षीय छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, रेप का मामला आया सामने
Press Trust of India | February 27, 2026 | 05:18 PM IST | 2 mins read
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. प्रशांत कजावे ने बताया कि महिला कर्मचारी मौके पर पहुंचीं और लड़की तथा बच्चे को 108 एम्बुलेंस से सरकारी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के धार जिले में एक निजी स्कूल के शौचालय में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा दे रही 17 साल की एक लड़की ने समय पूर्व बच्चे को जन्म दिया। जांच में छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर ने 27 फरवरी को बताया कि यह घटना पीथमपुर शहर के एक निजी स्कूल में हुई जब छात्रा मंगलवार को गणित विषय की परीक्षा दे रही थी।
उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किशोरी ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की और शौचालय जाने की अनुमति मांगी। अधिकारी ने बताया कि जब वह काफी देर तक कक्षा में वापस नहीं आई, तो परीक्षकों ने शौचालय में देखा जहां उन्हें नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. प्रशांत कजावे ने बताया कि महिला कर्मचारी मौके पर पहुंचीं और लड़की तथा बच्चे को 108 एम्बुलेंस से सरकारी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
उन्होंने कहा कि किशोरी और बच्चे दोनों की हालत स्थिर है। कजावे ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि लड़की को 34 हफ्ते (आठ महीने) का गर्भ था और बच्चे का जन्म समय से पहले हो गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस संबंध में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और मामला बेटमा थाने को स्थानांतरित कर दिया गया है।
किशोरी ने बेटमा पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि वह एक नृत्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान एक लड़के से मिली थी और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।
अधिकारी ने कहा कि छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि लड़के ने उसे चुप रहने की धमकी दी थी और इसलिए उसने अपने माता-पिता को दुष्कर्म के बारे में नहीं बताया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल