LIC HFL Recruitment 2026: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में जेए के 180 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | April 16, 2026 | 02:51 PM IST | 2 mins read
एलआईसी एचएफएल जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों का कुल वार्षिक वेतन 4.64 लाख रुपये से लेकर 4.98 लाख रुपये तक होगा।
नई दिल्ली: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने विभिन्न राज्यों में जूनियर असिस्टेंट (Junior Assistant) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.lichousing.com/careers पर जाकर 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन पत्र भर सकते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (UG) की डिग्री न्यूनतम 55% अंकों में या समकक्ष योग्यता हो। इसके अतिरिक्त, आवेदकों के पास कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना आवश्यक है। पत्राचार / दूरस्थ / अंशकालिक माध्यम से पूरे किए गए कोर्स पात्र नहीं हैं।
एलआईसी एचएफएल जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदक की आयु 1 अप्रैल, 2026 तक 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर असिस्टेंट के 180 पद भरे जाएंगे। चयन प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार चरण शामिल है। परीक्षा की संभावित तिथि जून 2026 का पहला सप्ताह है।
Also read NCL Recruitment 2026: एनसीएल में एचईएमएम ऑपरेटर सहित 577 पदों पर निकली भर्ती, 1 मई तक करें आवेदन
आवेदन शुल्क के रूप में अभ्यर्थियों को 800 रुपये + 18% जीएसटी का भुगतान करना होगा। एलआईसी एचएफएल जेए भर्ती 2026 शहरवाइज, योग्यता-आधारित प्रणाली पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार केवल एक शहर के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 30 अप्रैल तक आवेदन में सुधार का विकल्प भी दिया गया है।
चयनित उम्मीदवारों को 20,000 रुपये प्रति माह का प्रारंभिक मूल वेतन और भत्ता मिलेगा। कुल वार्षिक वेतन 4.64 लाख रुपये से लेकर 4.98 लाख रुपये तक होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एलआईसी एचएफएल जूनियर असिस्टेंट नोटिफिकेशन 2026 पीडीएफ जांचने की सलाह दी गई है।
LIC HFL Junior Assistant Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एलआईसी एचएपएल जूनियर असिस्टेंट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- एलआईसी हाउसिंग करियर पोर्टल www.lichousing.com/careers पर जाएं।
- ‘जूनियर असिस्टेंट 2026 - अप्लाई ऑनलाइन’ पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल