रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी में एक और बड़ी भर्ती की घोषणा कर दी है। इसके माध्यम से ग्रेजुएट और अंडरग्रजुएट लेवल पर कुल 8,875 रिक्तियों को भरा जाना है।
केनरा बैंक में स्नातक अपरेंटिस के कुल 3500 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। ये रिक्तियां भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध हैं। अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग अवधि 12 महीने की है।
सुप्रीम कोर्ट अब 26 सितंबर को नीट पीजी 2025 पारदर्शिता याचिका पर सुनवाई करेगा। मेडिकल उम्मीदवारों और कई छात्र समूहों ने नीट पीजी स्कोर में 50 से 150 अंकों तक की विसंगतियों को लेकर चिंता जताई थी।
बिल्डथॉन देश भर के 1.5 लाख स्कूलों के एक करोड़ से अधिक छात्रों को चार विषयों के तहत प्रारूप बनाने, डिजाइन तैयार करने और विकसित करने के लिए प्रेरित करेगा।
इंडियन बैंक एसओ भर्ती 2025 परीक्षा में कुल 160 प्रश्न पूछे जाएंगे और अधिकतम अंक 220 होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी और पेपर अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में होगा।
बीएसएससी सीजीएल चयन प्रक्रिया में पदों के आधार पर विभिन्न चरण शामिल हैं। इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होगा। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होते हैं।
बिहार सरकार, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) में पुलिस अवर निरीक्षक के पदों पर प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर सीधी नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर है।
एनएचआरसी ऑनलाइन शॉर्टटर्म इंटर्नशिप कार्यक्रम विभिन्न शैक्षणिक विषयों के छात्रों को मानवाधिकार चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक ज्ञान और दक्षता प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।