पहले बैच में तीनों सेनाओं को मिलाकर कुल करीब 24,400 अग्निवीर शामिल थे, जिसमें थल सेना, वायु सेना और नौसेना शामिल हैं। सर्विस से बाहर आने वाले अग्निवीरों को लगभग 11.71 लाख रुपये का 'सेवा निधि' पैकेज दिया जाएगा।
डीजीएमई ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 26-28 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
जिस आरआरबी में आपने आवेदन किया था, उसकी वेबसाइट पर आंसर की डाउनलोड करने का पोर्टल उपलब्ध करा दिया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
एम्स ने आईएनआई सीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
न्यायमूर्ति कुमार ने अहमद के वकील से कहा, “हम इसमें कोई बदलाव नहीं करेंगे... हमें पता है कि आपने दिल्ली के सभी लॉ कॉलेजों को छोड़कर उस लॉ कॉलेज में दाखिला क्यों लिया।”
उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे, इनमें शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, कार्य अनुभव का प्रमाण और निर्धारित प्रारूप में एक शपथ पत्र शामिल हैं।