KVS Admission 2025: केवीएस बालवाटिका 1 लॉटरी ड्रॉ रिजल्ट आज kvsangathan.nic.in पर होगा जारी
Saurabh Pandey | March 25, 2025 | 11:33 AM IST | 3 mins read
केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने कहा कि प्रवेश का शेष कार्यक्रम और समय पहले बताए गए अनुसार ही रहेगा। देश भर में 1,256 केवी स्कूलों में ऑनलाइन प्रवेश आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से किया जाता है।
नई दिल्ली : केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए कक्षा 1 में प्रवेश के लिए लॉटरी रिजल्ट आज यानी 25 मार्च को जारी करेगा। जिन माता-पिता और अभिभावक अपने बच्चों के लिए आवेदन करते हैं, वे केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर आवंटन स्थिति चेक कर सकते हैं।
केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए बालवाटिका-1 और 3 में केवी प्रवेश के लिए लॉटरी ड्रॉ की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने कहा कि बालवाटिका-I और 3 (जहां भी लागू हो) के लिए लॉटरी ड्रॉ अब 26 मार्च 2025 के बजाय 28 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा।
इससे पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार, बालवाटिका 1 और 3 में केवीएस प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च, 2025 थी और लॉटरी का ड्रॉ 26 मार्च, 2025 को आयोजित किया जाना था। लेकिन अब शेड्यूल में बदलाव कर दिया गया है।
KVS Admission 2025: फर्जी वेबसाइट्स से रहें सावधान
केवीएस की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन का निम्नलिखित URL- https://kendriyabalshikshakendra.in/ के साथ चल रही फर्जी वेबसाइट से कोई संबंध नहीं है। इसलिए, आम जनता को इस तरह की फर्जी वेबसाइटों के प्रति सावधान किया जाता है और इन वेबसाइटों पर उपलब्ध जानकारी का केंद्रीय विद्यालय संगठन से कोई संबंध नहीं है। ऐसे तत्वों से निपटने वाला कोई भी व्यक्ति अपने जोखिम और लागत पर ऐसा करेगा। इस मामले में, केंद्रीय विद्यालय संगठन इसके परिणामों के लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं होगा।
KVS Admission 2025: लॉटरी ड्रॉ शेड्यूल
केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, लॉटरी ड्रॉ 28 मार्च, 2025 को आयोजित किया जाएगा, जिसका शेड्यूल, शहर, टाइम और स्लॉट नीचे देख सकते हैं-
- मुंबई, गुवाहाटी, सिलचर, तिनसुकिया - सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक
- दिल्ली, हैदराबाद, वाराणसी, रायपुर - सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक
- अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, देहरादून - सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक
- आगरा, भुवनेश्वर, कोलकाता, रंच - सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक
- चंडीगढ़, एर्नाकुलम, गुरुग्राम, जयपुर - दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक
- चेन्नई, जबलपुर, जम्मू, लखनऊ, पटना - दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक
केवीएस की तरफ से जारी नोटिस-
बालवाटिका-1 और 3 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार और लॉटरी के लिए संशोधित कार्यक्रम के बारे में जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में नए प्रवेशों के संबंध में यह सूचित किया जाता है कि बालवाटिका-1 और 3 (जहां भी लागू हो) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को 24 मार्च 2025 (रात 10 बजे तक) तक बढ़ाया गया। इसके अलावा, बालवाटिका-1 और 3 (जहां भी लागू हो) के लिए लॉटरी का ड्रॉ अब 26 मार्च 2025 के बजाय 28 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा।
केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने कहा कि प्रवेश का शेष कार्यक्रम और समय पहले बताए गए अनुसार ही रहेगा। देश भर में 1,256 केवी स्कूलों में ऑनलाइन प्रवेश आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से किया जाता है।
KVS Admission 2025: सीट रिजर्वेशन
केवीएस ने कहा कि सीटों का आरक्षण केवीएस प्रवेश दिशानिर्देश 2025-26 के अनुसार होगा और बालवाटिका -1, 2 और 3 के लिए आयु 31 मार्च 2025 तक क्रमशः 3 से 4 वर्ष, 4 से 5 वर्ष और 5 से 6 वर्ष होगी।
इसके अलावा, आरटीई अधिनियम 2009 के तहत निर्धारित 25% कोटा के तहत प्रवेश लेने वाले बच्चों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। केवीएस के अनुसार, आरटीई अधिनियम के तहत कक्षा-1 में प्रवेश लेने के बाद, बच्चों को कक्षा आठ तक छूट और रियायतें मिलती रहेंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा