JoSAA Counselling 2025: जोसा काउंसलिंग राउंड 6 सीट आवंटन परिणाम कल होगा जारी, आईआईटी में प्रवेश का आखिरी मौका
Santosh Kumar | July 15, 2025 | 07:07 PM IST | 1 min read
जोसा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को जेईई मेन आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन की आवश्यकता होगी।
Try JEE College Predictor to check admission chances in IITs/NITs/IIITs & GFTIs.
Try Nowनई दिल्ली: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) कल, 16 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जोसा काउंसलिंग 2025 राउंड 6 सीट आवंटन परिणाम जारी करेगी। यह राउंड आईआईटी में प्रवेश पाने का आखिरी मौका होगा। जिन उम्मीदवारों को राउंड 6 में सीट मिलेगी, उन्हें समय पर सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
Comprehensive Guide: IIT's | NIT's | IIIT's
New: JEE Main 2026 College Predictor | JEE Advanced 2026 College Predictor
Suggested: JEE Seat Matrix
Don't Miss: India's Best B.Tech Counsellors in your city - Book Your Seat
जोसा काउंसलिंग के इस अंतिम चरण के बाद, सीएसएबी स्पेशल राउंड केवल एनआईटी+ सिस्टम (एनआईटी, आईआईआईटी, जीएफ़टीआई) के लिए आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार काउंसलिंग का शेड्यूल वेबसाइट पर देख सकते हैं।
आईआईटी प्रवेश के लिए राउंड 6 सीट आवंटन रिजल्ट कल शाम 5 बजे जारी किया जाएगा। रिपोर्टिंग प्रक्रिया भी कल से शुरू होगी, जिसमें शुल्क भुगतान, दस्तावेज अपलोड और यदि आवश्यक हो तो फीडबैक शामिल होगा।
JoSAA 2025 Counselling: राउंड 6 का शेड्यूल
इसके बाद राउंड 6 की फीस भुगतान की अंतिम तिथि 20 जुलाई को शाम 5 बजे तक तय की गई है। अगर किसी अभ्यर्थी को भुगतान संबंधी कोई समस्या है या जवाब देना है तो इसकी अंतिम तिथि 21 जुलाई को शाम 5 बजे तक रखी गई है।
इसी दिन आईआईटी की सीट आवंटन प्रक्रिया का अंतिम चरण समाप्त हो जाएगा। केवल NIT+ सिस्टम से जुड़ी प्रक्रिया के अंतर्गत, सीट वापसी (राउंड 6) की प्रक्रिया 16 से 22 जुलाई, 2025 तक शाम 5 बजे तक चलेगी।
Also read JoSAA Counselling 2025: जोसा काउंसलिंग राउंड 5 सीट आवंटन परिणाम josaa.nic.in पर जारी
इस दौरान, उम्मीदवार सीट वापस ले सकते हैं और सीट वापसी से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान कर सकते हैं। इसके बाद, आंशिक प्रवेश शुल्क (पीएएफ) का भुगतान 23 से 27 जुलाई शाम 5 बजे तक ऑनलाइन किया जा सकेगा।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी सीएसएबी की आधिकारिक वेबसाइट csab.nic.in पर उपलब्ध है। जिन अभ्यर्थियों ने पीएएफ भुगतान किया है, उनकी भुगतान से जुड़ी समस्याओं का समाधान 28 जुलाई को शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल