Trusted Source Image

JNU PG Admission 2024: जेएनयू पीजी एडमिशन पंजीकरण की डेट कल तक के लिए बढ़ी; प्रवेश हेतु जरूरी तिथियां देखें

Santosh Kumar | May 30, 2024 | 07:19 PM IST | 2 mins read

उम्मीदवारों को पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश सीयूईटी स्कोर के माध्यम से दिया जाएगा। जेएनयू के पीजी कोर्स में दाखिले के लिए फॉर्म कल रात 11.50 बजे तक जमा किए जा सकेंगे।

जेएनयू पीजी एडमिशन 2024 के लिए आवेदन से संबंधित सभी विवरण इस लेख में हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जेएनयू पीजी एडमिशन 2024 के लिए आवेदन से संबंधित सभी विवरण इस लेख में हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण विंडो कल यानी 31 मई तक बढ़ा दी गई है। जेएनयू ने अधिसूचना जारी कर बढ़ी हुई तिथि की जानकारी दी है। विश्वविद्यालय ने प्रवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां भी घोषित की हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो प्रवेश लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in के माध्यम से जेएनयू पीजी प्रवेश 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। जेएनयू पीजी एडमिशन 2024 के लिए आवेदन से संबंधित सभी विवरण इस लेख में हैं।

आवेदन करने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क देना होगा। एससी, एसटी और पीएच वर्ग के लिए शुल्क 150 रुपये है। विदेशी उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 3320 रुपये का भुगतान करना होगा।

उम्मीदवारों को पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश सीयूईटी स्कोर के माध्यम से दिया जाएगा। जेएनयू के पीजी कोर्स में दाखिले के लिए फॉर्म कल रात 11.50 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। यूनिवर्सिटी फॉर्म में सुधार के लिए आवेदन सुधार विंडो 1 से 3 जून तक उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध रहेगी।

JNU PG Admission 2024: आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार जेएनयू पीजी प्रवेश 2024 के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, Click here to apply for MA/MSC/MCA through CUET-PG पर क्लिक करें।
  • यहां New Registration पर क्लिक करके पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें।
  • मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य आवश्यक जानकारी जैसे सभी विवरण दर्ज करें।
  • आईडी लॉगिन करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें फिर शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

Also readJNU PG Admission 2024: जेएनयू पीजी प्रवेश के लिए पंजीकरण का कल आखिरी दिन, जानें पात्रता मानदंड

JNU PG Admission 2024 Dates: महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से जेएनयू पीजी प्रवेश 2024 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं-

संशोधित प्रवेश अनुसूची
तिथि
आवेदन जमा करने की विस्तारित तिथि
31 मई 2024
ऑनलाइन विवरण में सुधार
1 से 3 जून 2024 तक
प्रथम मेरिट सूची का प्रकाशन
10 जून 2024 (संभावित)
प्रथम मेरिट सूची की सीटों के लिए पंजीकरण
10 से 12 जून 2024 (संभावित)
दूसरी मेरिट सूची का प्रकाशन
18 जून 2024 (संभावित)
दूसरी मेरिट सूची की सीटों के लिए पंजीकरण
18 से 20 जून 2024 (संभावित)
तीसरी मेरिट सूची का प्रकाशन26 जून 2024 (संभावित)
तीसरी मेरिट सूची की सीटों के लिए पंजीकरण
26 से 27 जून 2024 (संभावित)
चयनित अभ्यर्थियों दस्तावेजों का सत्यापन
2, 3, 4, 5, 8, 9 और 10 जुलाई 2024 को
पंजीकरण के बाद अंतिम मेरिट सूची
18 जुलाई 2024 तक (संभावित)
अंतिम मेरिट सूची की सीटों के लिए पंजीकरण
18 से 19 जुलाई 2024 (संभावित)
अंतिम मेरिट सूची चयनित अभ्यर्थियों दस्तावेजों का सत्यापन
23 से 24 जुलाई 2024
प्रवेश/पंजीकरण की अंतिम तिथि
14 अगस्त 2024


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications