JNU MBA Admission 2025: जेएनयू एमबीए एडमिशन पंजीकरण की लास्ट डेट 31 मार्च तक बढ़ी, चयन प्रक्रिया, डॉक्यूमेंट्स
Saurabh Pandey | March 24, 2025 | 03:43 PM IST | 2 mins read
डीन एबीवीएसएमई प्रो. हीरामन तिवारी ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप (एबीवीएसएमई) ने 2019 में एमबीए का अपना पहला बैच शुरू किया था।
नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप (एबीवीएसएमई) द्वारा पेश किए जाने वाले मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) कार्यक्रम के लिए शैक्षणिक वर्ष 2025-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पंजीकरण की समय सीमा 31 मार्च, 2025 तक बढ़ा दी गई है।
जेएनयू एमबीए एडमिशन के लिए इच्छुक उम्मीदवार जेएनयू की ऑफिशियल वेबसाइट https://jnuee.jnu.ac.in/JNUXxREG2Yy025MBAZzjan/Regprocess.aspx पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से अपना आवेदन जमा करा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और उसके बाद आवंटित अप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करके उम्मीदवार अपना फाइनल अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे।
JNU MBA Admission 2025 : आवेदन शुल्क
जेएनयू एमबीए प्रवेश 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से 2000 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क भरना होगा, जो कि जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए है। एससी, एसटी और विकलांग उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन शुल्क केवल 1000 रुपये है।
JNU MBA Admission 2025 : जरूरी दस्तावेज
जेएनयू एमबीए प्रवेश 2025 के लिए उम्मीदवारों को फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई कॉपी, 10वीं की मार्कशीट, 12वीं की मार्कशीट, स्नातक की मार्कशीट और कैट (2024) या जीमैट स्कोर (विदेशी नागरिकों के लिए) प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।
JNU MBA Admission 2025 : सिलेक्शन क्राइटेरिया
जेएनयू एमबीए प्रवेश 2025 के लिए उम्मीदवारों का चयन कैट स्कोर (70% वेटेज), ग्रुप डिस्कशन (10% वेटेज) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (20% वेटेज) के आधार पर किया जाएगा।
डीन एबीवीएसएमई प्रो. हीरामन तिवारी ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप (एबीवीएसएमई) ने 2019 में एमबीए का अपना पहला बैच शुरू किया था और स्कूल के चार पास आउट बैचों के पूर्व छात्र नाबार्ड, एक्सिस बैंक, जी हेल्थ केयर, आईटीसी लिमिटेड केएमपीजी, अर्नेस्ट एंड यंग, पेट्रोनेट एलएनजी, इंडसइंड बैंक, नौकरी डॉट कॉम, सोमानी सेरामिक्स, अमेरिकन एक्सप्रेस, टेक महिंद्रा, केपीएमजी, आईआईएफएल, जैक्सन और लावा कंपनी से जुड़े हैं और कुछ अपना खुद का उद्यम चला रहे हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार