JIPMAT Result 2024: जिपमैट रिजल्ट exams.nta.ac.in/JIPMAT पर जारी, डाउनलोड स्कोरकार्ड
जिपमैट 6 जून को आयोजित किया गया था, जिसमें कुल 10,115 छात्र उपस्थित हुए थे। परीक्षा 73 शहरों में 101 केंद्रों (भारत के बाहर 2 शहर दुबई और काठमांडू) में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी।
Saurabh Pandey | July 13, 2024 | 03:48 PM IST
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने जॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट टेस्ट (JIPMAT) 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिपमैट में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jipmat.nta.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं। जिपमैट रिजल्ट ऑनलाइन मोड में घोषित किया गया है।
JIPMAT रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे कि उनके आवेदन संख्या और पासवर्ड / जन्म तिथि दर्ज करके अपना JIPMAT रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
जिपमैट 6 जून को आयोजित किया गया था, जिसमें कुल 10,115 छात्र उपस्थित हुए थे। परीक्षा 73 शहरों में 101 केंद्रों (भारत के बाहर 2 शहर दुबई और काठमांडू) में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी।
JIPMAT 2024: स्कोरकार्ड डिटेल
JIPMAT 2024 के स्कोरकार्ड में छात्र के नाम, रोल नंबर, श्रेणी और JIPMAT परीक्षा के बारे में अधिक विवरण जैसे स्कोर और प्रतिशत के बारे में दिया गया है। JIPMAT परीक्षा 2024 परिणाम घोषित होने के बाद, IIM जम्मू और IIM बोधगया व्यक्तिगत JIPMAT परिणाम 2024 कटऑफ के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग शुरू करेंगे।
JIPMAT 2024: रिजल्ट डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले NTA JIPMAT 2024 की आधिकारिक वेबसाइट - https://exams.nta.ac.in/JIPMAT/ पर जाएं।
- फिर वेबपेज पर JIPMAT 2024 स्कोर लिंक ढूंढें और क्लिक करें।
- JIPMAT 2024 लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा।
- JIPMAT परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- JIPMAT 2024 परिणाम चेक करें और डाउनलोड करें।
- JIPMAT स्कोरकार्ड को पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड करने के लिए सेव बटन पर क्लिक करें।
- JIPMAT 2024 परिणाम का प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Top 10 Engineering Colleges: भारत के टॉप 10 सबसे सस्ते इंजीनियरिंग कॉलेज कौन से हैं? पात्रता और शुल्क जानें
- NEET PG 2024 Results: नीट पीजी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में 20 सितंबर को सुनवाई, मानसिक तनाव से जूझ रहे छात्र
- जीएसवी और मोनाश विवि ऑस्ट्रेलिया ने रेलवे इंजीनियरिंग अनुसंधान एवं शिक्षा में सहयोग के लिए एमओयू साइन किया
- Rajasthan News: राजस्थान में पांच वर्षों में 10 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
- DU UG Admission 2024: डीयू यूजी स्पॉट राउंड 1 पंजीकरण आज से admission.uod.ac.in पर शुरू, अंतिम तिथि 19 सितंबर
- UP DElEd Admission 2024: यूपी डीएलएड पंजीकरण updeled.gov.in पर आज से शुरू, 9 अक्टूबर तक करें आवेदन
- Melbourne University ने दिल्ली में खोला अपना पहला ग्लोबल सेंटर, शैक्षिक सहयोग को मिलेगा बढ़ावा
- CGBSE 10th Supplementary Result 2024: सीजीबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट cgbse.nic.in पर जारी
- NEET MDS 2024 Cutoff: नीट एमडीएस की खाली सीटों को भरने के लिए कट-ऑफ अंक में 21.692 पर्सेंटाइल की कमी
- Atishi Marlena Delhi New CM: शिक्षा मंत्री आतिशी होंगी दिल्ली की नई सीएम, अरविंद केजरीवाल की लेंगी जगह