Trusted Source Image

Jharkhand Polytechnic Result 2024: झारखड पॉलिटेक्निक रिजल्ट jceceb.jharkhand.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | April 26, 2024 | 03:22 PM IST | 2 mins read

झारखंड पॉलिटेक्निक परीक्षा 7 अप्रैल, 2024 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी।

झारखड पॉलिटेक्निक परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
झारखड पॉलिटेक्निक परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (जेसीईसीईबी) ने झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जेसीईसीईबी प्रवेश परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

जेसीईसीईबी ने रिजल्ट के साथ झारखंड पॉलिटेक्निक मेरिट लिस्ट (Jharkhand Polytechnic Result 2024 Merit List) भी जारी की है। झारखंड पॉलिटेक्निक परीक्षा 2024 की मेरिट सूची परीक्षा में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। झारखंड पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2024 देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर का उपयोग करना होगा।

झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 7 अप्रैल, 2024 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए आवेदन पत्र 21 फरवरी, 2024 को जारी किया गया था और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 मार्च, 2024 थी। परीक्षा झारखंड के विभिन्न पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

झारखंड पॉलिटेक्निक 2024 स्कोरकार्ड विवरण

झारखंड पॉलिटेक्निक 2024 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, लिंग, जन्म तिथि, प्रवेश के लिए श्रेणी, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, आवेदन संख्या, समग्र और अनुभाग-वार अंक, योग्यता अंक और योग्य उम्मीदवारों की रैंक जैसे विवरण शामिल हैं। बोर्ड ने 7 अप्रैल को झारखंड पॉलिटेक्निक परीक्षा आयोजित की और 8 अप्रैल, 2024 को उत्तर कुंजी जारी की थी।

Also read JAC Board 12th Result 2024: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट जल्द जारी होगा, इन तरीकों से देख सकेंगे परिणाम

Jharkhand Polytechnic Result 2024 डाउनलोड की प्रक्रिया

  • सबसे पहले जेसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharhand.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रिजल्ट टैब पर जाएं।
  • पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2024 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • पॉलिटेक्निक परीक्षा परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

जेसीईसीईबी की तरफ से चयनित उम्मीदवारों को झारखंड पॉलिटेक्निक काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जो मई 2024 में आयोजित होने की उम्मीद है। काउंसलिंग और आवंटन प्रक्रिया में पंजीकरण, चॉइस लॉकिंग और काउंसलिंग शुल्क का भुगतान सहित कई चरण शामिल हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications