JEECUP 2025 Counselling: जीकप काउंसलिंग राउंड 5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, महत्वपूर्ण तिथियां जानें
Abhay Pratap Singh | August 11, 2025 | 12:43 PM IST | 1 min read
जीकप 2025 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 (UPJEE 2025) के अंकों के आधार पर राउंड 5 सीट आवंटन परिणाम की घोषणा कर दी है। जीकप काउंसलिंग राउंड 5 में भाग लेने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
जीकप 2025 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। सीट आवंटित अभ्यर्थियों को सीट स्वीकृति शुल्क के रूप में 3,250 रुपए का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को राउंड-5 के लिए कॉलेज और कोर्स के विकल्प भरने के लिए 6 से 9 अगस्त, 2025 तक का समय दिया गया था।
JEECUP 2025 Round 5 Seat Allotment Result: डाउनलोड करें?
डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2025 सीट आवंटन परिणाम जांच सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘कैंडिडेट एक्टिविटी बोर्ड’ पर विजिट करें।
- राउंड 5 जीकप काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और जीकप राउंड 5 सीट आवंटन परिणाम जांचें।
Also read JEECUP Counselling 2025 Live: जीकप राउंड 5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, अपडेट्स जानें
JEECUP Round 5 Seat Allotment Result 2025: आवश्यक दस्तावेज
अभ्यर्थियों को कॉलेज में रिपोर्ट करते समय निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जाना आवश्यक है:
- जीकप प्रवेश पत्र
- जीकप 2025 रैंक कार्ड
- जीकप काउंसलिंग अलॉटमेंट लेटर
- योग्यता परीक्षा की मार्कशीट
- योग्यता परीक्षा की सर्टिफिकेट
- चरित्र प्रमाण पत्र
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- उपर्युक्त दस्तावेजों की फोटोकॉपी के दो सेट।
JEECUP Council Round 5 Seat Allotment Result 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
उम्मीदवारों को अपना प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा शुल्क और काउंसलिंग फीस शुल्क का भुगतान करना होगा। जीकप काउंसलिंग राउंड 5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 में आवंटित कैंडिडेट नीचे सारणी में महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| ऑनलाइन शुल्क भुगतान का समय | 11 से 13 अगस्त, 2025 तक |
| दस्तावेज सत्यापन की तिथि | 11 से 14 अगस्त, 2025 तक |
| राउंड 4 व 5 के लिए सीट वापसी की सुविधा | 14 अगस्त, 2025 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल