JEECUP 2025 Result: यूपी पॉलिटेक्निक का रिजल्ट jeecup.admissions.nic.in पर जारी, लॉगिन क्रेडेंशियल से करें चेक
Santosh Kumar | June 23, 2025 | 06:28 PM IST | 2 mins read
यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जेईईसीयूपी) ने जीकप 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जेईईसीयूपी रैंक कार्ड 2025 चेक करने के लिए छात्रों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
यूपी पॉलिटेक्निक स्कोरकार्ड 2025 में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, कुल अंक और विषयवार अंकन स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। यदि किसी अभ्यर्थी को कोई त्रुटि नजर आती है तो उसे तुरंत संबंधित हेल्पडेस्क से संपर्क करना चाहिए।
अगली प्रक्रिया सफल उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाना है। इसमें सीट आवंटन, विकल्प भरना, शुल्क जमा करना और अंतिम रिपोर्टिंग शामिल है। जीकप काउंसलिंग ऑनलाइन मोड के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
जीकप काउंसलिंग शेड्यूल सभी राउंड के लिए जारी, डायरेक्ट लिंक
JEECUP 2025 Counselling: जीकप काउंसलिंग 2025 डेट
जीकप 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी। अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी पॉलिटेक्निक 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया 27 जून से 14 अगस्त तक 5 चरणों में आयोजित की जाएगी।
इस वर्ष जीकप परीक्षा विभिन्न ग्रुप्स के लिए 5 से 13 जून 2025 तक आयोजित की गई। इसका उद्देश्य यूपी में सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करना है। जीकप आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है।
JEECUP Result 2025: यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट कैसे करें चेक?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से जेईईसीयूपी 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- जीकप 2025 रिजल्ट और आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- यहां पोर्टल पर लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट करें।
- यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- जीकप 2025 रैंक कार्ड की जांच करें और डाउनलोड करें।
जेईईसीयूपी 2025 परिणाम और परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए छात्र हेल्पलाइन नंबर 0522-2630106, 2636589, 2630667 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार ईमेल के जरिए भी मदद ले सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल