JEECUP 2025 Counselling: यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज jeecup.admissions.nic.in पर होगा जारी
Santosh Kumar | July 12, 2025 | 12:09 PM IST | 1 min read
यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 2 के लिए उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन 14 से 16 जुलाई, 2025 (शाम 6 बजे तक) जिला सहायता केंद्रों पर होगा।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (जेईईसीयूपी) आज यानी 12 जुलाई को यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगी। उम्मीदवार जीकप की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से राउंड 2 सीट अलॉटमेंट परिणाम की जांच कर सकेंगे। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 में, यूपी राज्य के उम्मीदवारों को ऑनलाइन फ्रीज/फ्लोट विकल्प चुनना होगा और 13 से 15 जुलाई, 2025 के बीच सुरक्षा शुल्क और काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा।
इसके बाद, फ्रोजन उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन 14 से 16 जुलाई, 2025 (शाम 6 बजे तक) जिला सहायता केंद्रों पर होगा। दूसरे दौर में सीट स्वीकार करने के बाद सीट वापस लेने की अंतिम तिथि 17 जुलाई, 2025 है।
JEECUP Counselling 2025: काउंसलिंग दस्तावेज
जेईईसीयूपी 2025 काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है-
- जीकप एडमिट कार्ड
- जीकप रैंक कार्ड 2025
- जीकप काउंसलिंग आवंटन पत्र
- क्वालीफाइंग टेस्ट की मार्क्सशीट और प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- माइग्रेशन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दो पासपोर्ट आकार के फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी के दो सेट
JEECUP Round 2 Seat Allotment: कैसे कर सकेंगे चेक?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की जांच कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- पेज पर राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक को ओपन करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके साइन इन करें।
- यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 2 सीट अलॉटमेंट स्क्रीन पर दिखेगा।
- सीट अलॉटमेंट स्टेटस की जांच करें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा