JEE Mains 2027 Registration Live: जेईई मेन सेशन 1 रजिस्ट्रेशन शुरू; पात्रता, परीक्षा तिथि, लेटेस्ट अपडेट
Abhay Pratap Singh | October 25, 2026 | 03:32 PM IST | 1 min read
शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए जेईई मेन - 2027 दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सत्र 1 (जनवरी 2027) और सत्र 2 (अप्रैल 2027) शामिल हैं।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम - मेन (JEE Main) 2027 सेशन 1 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 24 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाकर 22 नवंबर तक जेईई मेन 2027 सेशन 1 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's
जेईई मेन रजिस्ट्रेशन फीस 2027 जनरल पुरुष के लिए 1000 रुपये, जनरल-ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी के लिए 900 रुपये हैं। अनारक्षित, Gen-EWS और ओबीसी कैटेगरी की महिला कैंडिडेट्स 800 रुपये देने होंगे। वहीं, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ ट्रांसजेंडर के लिए पंजीकरण शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।
JEE Main 2027 Eligibility criteria: पात्रता मानदंड
साल 2025 या 2026 में कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार जेईई मेन 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। वर्ष 2027 में क्वालीफाइंग परीक्षा में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट भी आवेदन के लिए पात्र हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य 2027 में बैठने के लिए अभ्यर्थी के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
विलंब शुल्क 500 रुपये के साथ जेईई मेन जनवरी 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 23 नवंबर को शुरू होगी और 26 नवंबर को समाप्त हो जाएगी। जेईई मेन 2027 सेशन 1 करेक्शन विंडो 27 से 29 नवंबर तक खुली रहेगी। सेशन-1 की परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी, 2027 को होगी।
कैंडिडेट्स को जेईई मेन सेशन-1 एप्लीकेशन फॉर्म 2027 सबमिट करने से पहले सभी डिटेल्स वेरिफाई करने और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट लेने की सलाह दी गई है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए जेईई मेन 2027 का आयोजन दो सत्रों (सत्र 1 - जनवरी 2027 और सत्र 2 - अप्रैल 2027) में किया जाएगा।
JEE Main 2027 Application Form: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके जेईई मेन जनवरी 2027 ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:
- एनटीए जेईई पोर्टल https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाएं।
- ‘जेईई (मेन) 2027 - सेशन 1 ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म’ पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जेईई मेन जनवरी 2027 फॉर्म भरें।
- शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
October 25, 2026 | 03:32 PM IST
jee main 2027 registration date
जेईई मेन में दो पेपर होते हैं। पेपर 1 का आयोजन NITs, IIITs, अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (CFTIs) और संबंधित राज्य सरकारों द्वारा वित्त पोषित या मान्यता प्राप्त संस्थानों/विश्वविद्यालयों में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम (B.E/B.Tech) में प्रवेश के लिए किया जाता है। यह JEE (एडवांस्ड) के लिए एक पात्रता परीक्षा भी है, जो IITs में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। JEE (मेन) का पेपर 2 देश में B. Arch और B. प्लानिंग कोर्सेज में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
October 25, 2026 | 02:46 PM IST
nta jee mains 2027 registration: जेईई मेन 2027 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
JEE Mains 2027 रजिस्ट्रेशन के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट नीचे दी गई है।
- ईमेल और मोबाइल नंबर
- आधार कार्ड की जानकारी
- स्कैन की गई फोटो और सिग्नेचर
- OBC-NCL/EWS सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- PwD सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)।
October 25, 2026 | 01:22 PM IST
jee main 2027 registration date: जेईई मेन 2027 जनवरी रजिस्ट्रेशन
जेईई मेन सेशन 1 2027 रजिस्ट्रेशन (jee mains form) प्रक्रिया 24 अक्टूबर से शुरू हो, जो 22 नवंबर को समाप्त होगी। 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ जेईई मेन जनवरी 2027 आवेदन विंडो 23 से 26 नवंबर तक खुली रहेगी।
October 25, 2026 | 01:17 PM IST
jee mains registration 2027: जेईई मेन 2027 रजिस्ट्रेशन फीस
October 25, 2026 | 01:17 PM IST
JEE Mains 2027 Registration Live: जेईई मेन 2027 सेशन 1 पंजीकरण
कैंडिडेट्स को सिर्फ एक जेईई मेन 2027 जनवरी एप्लीकेशन फार्म जमा करना चाहिए। अगर डुप्लीकेट फॉर्म जमा किए जाते हैं, तो NTA वह फॉर्म रख लेगा जिसकी फीस सक्सेसफ़ुली पे की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार