Trusted Source Image

JEE Mains Session 2 Result 2026: जेईई मेन्स सेशन 2 रिजल्ट कल आएगा, जेईई एडवांस्ड के लिए पात्रता जानें

Abhay Pratap Singh | April 19, 2026 | 10:47 AM IST | 2 mins read

जेईई मेन्स रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

Back

JEE Main 2026 Rank Predictor

Use the JEE Main 2026 Rank Predictor to estimate your expected rank based on your scores or percentile and plan your college options smartly.

Try Now
जेईई मेन्स 2026 के शीर्ष 2,50,000 सफल उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2026 में शामिल होने के पात्र होंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जेईई मेन्स 2026 के शीर्ष 2,50,000 सफल उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2026 में शामिल होने के पात्र होंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (JEE Mains) सेशन 2 2026 का परिणाम कल जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार 20 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से जेईई मेन्स सेशन 2 रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।

जेईई मेन्स रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जेईई मेन्स स्कोर कार्ड 2026 में प्रत्येक विषय के लिए एनटीए प्रतिशत अंक (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित), कुल एनटीए स्कोर, अखिल भारतीय रैंक और जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए योग्यता स्थिति जांच सकते हैं।

JEE Advanced 2026: पात्रता जानें

जेईई मेन्स 2026 के बीई/बीटेक पेपर में शीर्ष 2,50,000 सफल उम्मीदवार (सभी श्रेणियों सहित) जेईई एडवांस्ड 2026 में शामिल होने के पात्र होंगे। उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर, 2001 को या उसके बाद हुआ हो। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी गई है। एक अभ्यर्थी लगातार 2 वर्षों में अधिकतम दो बार जेईई एडवांस्ड परीक्षा दे सकता है।

Also readJEE Main 2026: एमएनआईटी जयपुर में एडमिशन के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? संभावित कटऑफ परसेंटाइल

अप्रैल 2026 सत्र के लिए 2 से 8 अप्रैल तक आयोजित जेईई मेन्स 2026 में 11 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। जेईई मेन्स 2026 अंकन योजना के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाते हैं, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है।

एनटीए द्वारा 11 अप्रैल, 2026 जेईई मेन्स सेशन 2 प्रोविजनल आंसर की 2026 जारी की गई थी, जिस पर आपत्तियां उठाने के लिए 13 अप्रैल तक का समय दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए nta.ac.in पर विजिच करें।

JEE Mains Result: डाउनलोड करने के चरण

जेईई मेन्स सत्र 2 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:

  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • “जेईई मेन्स सेशन 2 रिजल्ट 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन नंबर, पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें व सबमिट करें।
  • जेईई मेन्स सेशन 2 रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications