JEE Mains Session 2 Result 2026: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट जल्द आने की संभावना, अंतिम उत्तर कुंजी का इंतजार
Abhay Pratap Singh | April 17, 2026 | 01:47 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 अंक दिए जाते हैं, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Mains) 2026 सेशन 2 का परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। एनटीए की घोषणा के बाद उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in के माध्यम से जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's
जेईई मेन अप्रैल 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या/ जन्म तिथि और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनटीए जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2026 के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी, कटऑफ और अखिल भारतीय रैंक (AIR) की सूची भी जारी करेगा।
अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 अंक दिए जाते हैं, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है।
सेशन 2 जेईई मेन रिजल्ट 2026 में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में विषयवार प्रतिशत, कुल एनटीए स्कोर, एआईआर, श्रेणी रैंक और जेईई एडवांस्ड योग्यता स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे। जेईई मेन अप्रैल 2026 का आयोजन 2 से 8 अप्रैल, 2026 तक किया गया था।
जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट 11 अप्रैल, 2026 को जारी की गई थी, जिस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 13 अप्रैल तक का समय दिया गया था। समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, जेईई मेन 2026 अप्रैल सत्र के परिणाम 20 अप्रैल, 2026 तक घोषित होने की उम्मीद है। जेईई मेन 2026 परीक्षा में सफल 2.5 लाख उम्मीदवार ही जेईई एडवांस 2026 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। नवीनतम अपडेट के लिए nta.ac.in पर विजिट करें।
JEE Main 2026 Session 2 Scorecard: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार जेईई मेन 2026 सेशन 2 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- 'जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2026 जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार