JEE Main Registration 2027: जेईई मेन सेशन 1 रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होने की उम्मीद, आवश्यक दस्तावेज रखें तैयार
Abhay Pratap Singh | October 21, 2026 | 06:36 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन का आयोजन दो सत्रों (जनवरी व अप्रैल) में सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में बीटेक, बीआर्क और बीप्लानिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए किया जाता है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Main) जनवरी 2027 सेशन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही शुरू किए जाने की उम्मीद जताई गई है। एनटीए द्वारा आवेदन लिंक सक्रिय किए जाने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's
वर्ष 2025 या 2026 में कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा पास करने वाले या 2027 में क्वालिफाइंग परीक्षा दे रहे कैंडिडेट जेईई मेन जनवरी 2027 के लिए पात्र हैं। जेईई मेन 2027 रजिस्ट्रेशन फीस जनरल के लिए 1000 रुपये, जनरल-ईडब्ल्यूएस पुरुष व महिला के लिए क्रमशः 900 रुपये व 800 रुपये तथा एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी के लिए 500 रुपये है।
NTA JEE Main 2027: आवश्यक दस्तावेज
जेईई मेन जनवरी 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- आधार कार्ड (पहचान पत्र)
- सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- कक्षा 10 की मार्कशीट / सर्टिफिकेट
- कक्षा 12 की मार्कशीट / / एडमिट कार्ड
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (जनरल-ईडब्ल्यूएस / ओबीसी-एनसीएल / एससी / एसटी)
- नेट बैंकिंग/डेबिट/क्रेडिट कार्ड/ यूपीआई।
- स्कैन की गई फोटो व हस्ताक्षर।
जेईई मेन का आयोजन दो सत्रों (जनवरी व अप्रैल) में सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में बीटेक, बीआर्क और बीप्लानिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए किया जाता है। NITs और IIIT में इंजीनियरिंग प्रोग्राम में प्रवेश के लिए 12वीं में न्यूनतम 75% अंक होने चाहिए या अपने-अपने बोर्ड के टॉप 20 परसेंटाइल में रैंक होना चाहिए। एससी और एसटी कैटेगरी के छात्रों के लिए कम से कम 65% अंक निर्धारित है।
टेंटेटिव शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन 2027 सेशन 1 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अक्टूबर के आखिर में शुरू होगी और नवंबर में बंद हो जाएगी। एनटीए द्वारा 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी, 2027 को जेईई मेन सेशन 1 2027 परीक्षा आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी जेईई मेन जनवरी 2027 ब्रोश्चर में जांच सकेंगे।
JEE Main 2027 Registration Link: आवेदन प्रक्रिया
जेईई मेन 2027 रजिस्ट्रेशन के लिए इन चरणों का पालन कर सकेंगे:
- एनटीए जेईई की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘जेईई मेन 2027 जनवरी - रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, फीस जमा करें और सबमिट करें।
अगली खबर
]UKSSSC Various Posts Admit Card 2026: यूकेएसएसएससी लाइनमैन एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 25 अक्टूबर को होगी
यूकेएसएसएससी हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पद का नाम, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश जांच सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार