JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
Abhay Pratap Singh | April 14, 2026 | 03:47 PM IST | 3 mins read
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: मौलाना आजाद राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान (MANIT), भोपाल के बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) कार्यक्रम में प्रवेश जेईई मेन (JEE Main) स्कोर के आधार पर दिया जाता है। परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम क्वालिफाइंग कटऑफ हासिल करना होता है। जेईई मेन प्राप्त रैंक के आधार पर एमएनएआईटी भोपाल के लिए एडमिशन कटऑफ 2026 तैयार की जाती है। जेईई मेन की क्वालिफाइंग कटऑफ और एडमिशन कटऑफ अलग-अलग होती हैं। MANIT भोपाल को आमतौर पर एनआईटी भोपाल के नाम से भी जाना जाता है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Vectors | Law of Motion | Session 1 & 2 Analysis (2026)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
MANIT Bhopal BTech Programme: बीटेक कोर्स
एनआईटी भोपाल में छात्रों के लिए विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों में 4 वर्षीय बीटेक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। उम्मीदवार यहां सभी पूर्णकालिक बीटेक प्रोग्राम की जांच कर सकते हैं:
- सिविल इंजीनियरिंग
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग (ECE),
- कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE),
- केमिकल इंजीनियरिंग
- मटेरियल एंड मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग इंजीनियरिंग
MANIT Bhopal JEE Main Cutoff 2026: कटऑफ प्रभावित कारक
एनआईटी भोपाल के लिए जेईई मेन 2026 का कटऑफ निर्धारित करने के लिए अधिकारी निम्नलिखित कारकों पर विचार करते हैं:
- जेईई मेन 2026 का कठिनाई स्तर।
- प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या।
- संस्थान में सीटों की संख्या।
- पिछले वर्ष के कटऑफ रुझान।
NIT Bhopal Eligibility Criteria for BTech: पात्रता मानदंड
- शैक्षणिक योग्यता - कक्षा 12वीं की परीक्षा न्यूनतम 75% अंकों में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही, भौतिकी और गणित अनिवार्य विषय होने चाहिए, जबकि रसायन विज्ञान/ जैव प्रौद्योगिकी/ जीव विज्ञान/ तकनीकी व्यावसायिक विषयों में से किसी एक का होना अनिवार्य है। अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अंक 65% निर्धारित किए गए हैं।
- चयन मानदंड - जेईई मेन स्कोर + जोसा काउंसलिंग
JEE Main Expected Cutoff for MANIT Bhopal 2026: अपेक्षित कटऑफ
नीचे एमएएनआईटी भोपाल के लिए जेईई मेन 2026 का कैटेगरी वाइज अपेक्षित कटऑफ पिछले वर्षों (2025 ट्रेंड) के आधार पर दिया गया है:
| कैटेगरी |
OS रैंक (अन्य राज्य) |
HS रैंक (होम स्टेट) |
संभावित पर्सेंटाइल |
स्थिति |
|---|---|---|---|---|
|
जनरल (UR) |
9,000 – 42,000 |
11,000 – 48,000 |
93 – 99.5 |
सभी ब्रांच संभव |
|
ओबीसी - एनसीएल (OBC-NCL) |
3,000 – 15,000 |
5,000 – 17,000 |
90 – 97 |
अच्छी ब्रांच संभव |
|
ईडब्ल्यूएस (EWS) |
1,200 – 6,500 |
2,000 – 7,500 |
92 – 98 |
टॉप ब्रांच संभव |
|
अनुसूचित जाति (SC) |
1,700 – 8,000 |
2,000 – 9,500 |
80 – 92 |
मिड ब्रांच |
|
अनुसूचित जनजाति (ST) |
600 – 3,000 |
1,000 – 4,700 |
70 – 85 |
कोर ब्रांच |
NIT Bhopal JEE Main 2026 Expected Cutoff (Category + Branch Wise): संभावित कटऑफ
एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आधिकारिक जेईई मेन कटऑफ अंक 2026 की घोषणा बाद में की जाएगी। उम्मीदवार नीचे सारणी में ब्रांच और कैटेगरी वाइज संभावित कटऑफ पिछले वर्ष (2025 JoSAA डेटा) के आधार पर जांच सकते हैं:
| ब्रांच | जनरल (OS) |
ओबीसी - एनसीएल
|
ईडब्ल्यूएस
|
एससी | एसटी |
|---|---|---|---|---|---|
|
सीएसई (CSE) |
8500 – 9500 |
3000 – 3500 |
1200 – 1500 |
1700 – 2000 |
600 – 800 |
|
ईसीई (ECE) |
12500 – 14500 |
4800 – 5500 |
2000 – 2500 |
3000 – 3500 |
1300 – 1600 |
|
इलेक्ट्रिकल (Electrical) |
18000 – 21000 |
7000 – 9000 |
3000 – 3500 |
4500 – 6000 |
1500 – 2000 |
|
मैकेनिकल (Mechanical) |
30000 – 35000 |
11000 – 14000 |
4500 – 5500 |
7000 – 9000 |
2000 – 2800 |
|
सिविल (Civil) |
40000 – 47000 |
13000 – 17000 |
6000 – 7500 |
8000 – 9500 |
2500 – 3000 |
MANIT Bhopal BTech Fees: बीटेक फीस
मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) में बीई/ बीटेक में दाखिला लेने की योजना बना रहे छात्र नीचे सारणी में शुल्क विवरण की जांच कर सकते हैं:
| फीस |
राशि (4 वर्षों के लिए) |
|---|---|
|
ट्यूशन फीस (जिन छात्रों के परिवार की आय 5 लाख रुपये से अधिक है) |
5 लाख लाख रुपये |
|
छात्रावास शुल्क |
1.29 लाख रुपये |
|
एक - बारगी भुगतान एकमुश्त भुगतान में संस्थान की सुरक्षा राशि (वापसी योग्य), शैक्षणिक शुल्क, चिकित्सा/प्रवेश प्रक्रिया शुल्क, पूर्व छात्र शुल्क, छात्र प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट और दीक्षांत समारोह शुल्क शामिल है। |
13.6 हजार रुपये |
|
अन्य शुल्क |
64 हजार रुपये |
|
कुल शुल्क |
7.07 लाख रुपये |
MANIT Bhopal BTech Placement: प्लेसमेंट
एमएएनआईटी भोपाल बीटेक प्लेसमेंट 2025 के अनुसार, सीएसई, इलेक्ट्रिकल और ईसीई शाखाओं के लिए औसत पैकेज क्रमशः 25.51 LPA, 11.13 LPA और 18.92 LPA रहा। एनआईटी भोपाल के प्लेसमेंट 2025 में शाखावार औसत पैकेज नीचे दिया गया है:
| बीटेक ब्रांच | औसत पैकेज 2025 |
|---|---|
|
सीएसई |
25.51 लाख रुपये प्रति वर्ष |
|
इलेक्ट्रिकल |
11.13 लाख रुपये प्रति वर्ष |
|
ईसीई |
18.92 लाख रुपये प्रति वर्ष |
|
सिविल |
11.25 लाख रुपये प्रति वर्ष |
|
मैकेनिकल |
10.89 लाख रुपये प्रति वर्ष |
|
केमिकल |
13.38 लाख रुपये प्रति वर्ष |
|
एमएमई |
12.71 लाख रुपये प्रति वर्ष |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल