Trusted Source Image

JEE Main Paper 1 Analysis 2024: जेईई मेन 30 जनवरी द्वितीय पाली एनालिसिस, गणित कठिन और फिजिक्स सेक्शन मध्यम रहा

Abhay Pratap Singh | January 30, 2024 | 10:00 PM IST | 1 min read

जेईई मेन 2024 एग्जाम 30 जनवरी को शिफ्ट-2 का पेपर शिफ्ट-1 में पूछे गए पेपर की तुलना में कठिन रहा। हालांकि, द्वितीय पाली के पेपर में रसायन विज्ञान सेक्शन का स्तर आसान था।

गणित सेक्सन सबसे कठिन रहा, जबकि रसायन विज्ञान के प्रश्नों का स्तर आसान रहा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
गणित सेक्सन सबसे कठिन रहा, जबकि रसायन विज्ञान के प्रश्नों का स्तर आसान रहा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: जेईई मेन 2024 एग्जाम में 30 जनवरी को आयोजित शिफ्ट 2 की परीक्षा का स्तर मध्यम से कठिन था। इस पेपर में भौतिक विज्ञान सेक्शन का स्तर मध्यम व रसायन विज्ञान का स्तर आसान रहा, जबकि गणित सेक्शन छात्रों के लिए काफी कठिन रहा।

छात्रों ने बताया कि प्रत्येक सेक्शन के प्रश्न सीबीएसई बोर्ड कक्षा 11वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम पर आधारित थे। छात्रों को गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान अनुभागों में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) करना था। जेईई मेन 2024 30 जनवरी की शिफ्ट 2 का गणित अनुभाग, भौतिकी और रसायन विज्ञान की तुलना में कठिन था।

भौतिकी सेक्शन में मॉडर्न फिजिक्स, मैकेनिक्स, इलेक्ट्रोमैग्नेटिज्म और करंट इलेक्ट्रिसिटी के प्रश्न थे। वहीं, मैथ में वेक्टर, 3डी और कॉनिक सेक्शन, कॉम्प्लेक्स नंबर और मैट्रिक्स और निर्धारक से प्रश्न पूछे गए थे, जिन्हें हल करने में काफी समय लगा। इस पाली में फिजिकल केमिस्ट्री से बहुत कम प्रश्न पूछे गए, जबकि अधिकांश प्रश्न ऑर्गेनिक केमिस्ट्री भाग से थे।

Also readJEE Main Paper 1 Analysis 2024: जेईई मेन 29 जनवरी प्रथम पाली एनालिसिस, छात्रों को गणित और भौतिकी लगा कठिन

जेईई मेन 2024 30 जनवरी पाली 2 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।

जेईई मेन परीक्षा एनआईटी, आईआईआईटी और सरकार द्वारा वित्त पोषित प्रौद्योगिकी संस्थानों (जीएफटीआई) में बीई व बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए साल में दो बार आयोजित की जाती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications