JEE Main Final Answer Key 2026: जेईई मेन सेशन 2 फाइनल आंसर की पीडीएफ जारी, jeemain.nta.nic.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | April 20, 2026 | 02:03 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन सेशन 2 फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए, पोर्टल पर आवेदन क्रमांक और पासवर्ड (या जन्म तिथि) के साथ लॉग इन करें।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 बीई/बीटेक परीक्षा के लिए फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से फाइनल आंसर-की की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन फाइनल आंसर-की में दर्ज की गई सभी आपत्तियों की पूरी तरह से समीक्षा करने के बाद सही जवाब दिए गए हैं, और अब इसमें कोई और बदलाव नहीं किया जा सकता है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's
जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा 2 से 8 अप्रैल तक अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई। जेईई मेन प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद छात्रों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थीं, और अब इन आपत्तियों की समीक्षा पूरी हो चुकी है।
जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। यह पूरी तरह से अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर होगा। अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए, पोर्टल पर आवेदन क्रमांक और पासवर्ड (या जन्म तिथि) के साथ लॉग इन करें।
JEE Mains Final Answer Key 2026: जेईई मेन फाइनल आंसर की कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन 2026 सेशन 2 फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- जेईई मेन 2026 फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
- आईडी लॉगिन करें जेईई मेन 2026 आंसर की स्क्रीन पर दिखेगी।
- जेईई मेन फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें।
JEE Main Result 2026: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट कब आएगा?
आंसर की शिफ्ट-वार आधार पर उपलब्ध है। फाइनल आंसर की जारी होने के साथ, छात्र अब अपने जवाबों की तुलना करके अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। किसी भी प्रश्न के संबंध में अब कोई और चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी।
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि फाइनल आंसर की को अंतिम और बाध्यकारी माना जाएगा। जेईई मेन रिजल्ट अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है। जो छात्र उत्तीर्ण होंगे, वे जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
अगली खबर
]CUET UG 2026: सीयूईटी यूजी एग्जाम के लिए फोटो वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट जमा करने की डेट 16 अप्रैल तक बढ़ी
पहले यह तारीख 14 अप्रैल थी; लेकिन, छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एनटीए ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया। जिन उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म में अपलोड की गई तस्वीरें उनके आईडी प्रूफ से मेल नहीं खा रही थीं, उन्हें इस मौके का फायदा उठाना चाहिए।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार