JEE Main Admit Card 2024: जेईई मेन एडमिट कार्ड 27 जनवरी से 1 फरवरी तक की परीक्षाओं के लिए जारी, डिटेल देखें
Abhay Pratap Singh | January 26, 2024 | 10:19 AM IST | 1 min read
जेईई मेन एडमिट कार्ड 27 जनवरी से 1 फरवरी तक होने वाली परीक्षाओं के लिए जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 27 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित होने वाली परीक्षाओंं के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार सत्र 1 के लिए इन तिथियों में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) में शामिल होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
जेईई मेन 2024 सत्र 1 के लिए बी.ई/बी.टेक पेपर 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी, 2024 को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की मदद से जेईई मेन परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
जेईई मेन 2024 का रिजल्ट 12 फरवरी 2024 को जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। वहीं, परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों के लिए उत्तर कुंजी और आपत्ति विंडो खोल दी जाएगी।
JEE Mains Admit Card 2024: ऐसे डाउनलोड करें
नीचे दिए गए चरणों का पालन करते हुए उम्मीदवार जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर पेपर 1 लिंक के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 पर क्लिक करें।
- नए पेज पर उम्मीदवार लॉगिन विवरण दर्ज कर सबमिट करें।
- इसके बाद अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
यदि किसी उम्मीदवार को जेईई मेन 2024 परीक्षा सत्र 1 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या होती है, तो वह हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर या jeemain@nta.ac.in पर ई-मेल कर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें