JEE Main Result 2026: कोटा के जुड़वां भाइयों ने ‘जेईई-मेन’ में एक समान 99.998 प्रतिशत अंक प्राप्त किए
Press Trust of India | February 19, 2026 | 07:34 AM IST | 1 min read
कोचिंग संस्थान के अनुसार, उनकी मां डॉ. जीनत बेगम 1990 के दशक से ओडिशा सरकार में स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत थीं, लेकिन 2023 में उन्होंने नौकरी छोड़कर बेटों के साथ कोटा आने का निर्णय लिया।
नई दिल्ली: राजस्थान के कोटा में जुड़वां भाइयों महरूफ अहमद खान और मसरूर अहमद खान ने ‘जेईई-मेन’ (JEE Main) 2026 में समान 285 अंक हासिल करते हुए 99.998 पर्सेंटाइल प्राप्त किए। दोनों भाइयों ने जेईई मेन 2026 की परीक्षा एक ही पाली और एक ही केंद्र पर दी थी।
जेईई मेन 2026 परीक्षा परिणाम 16 फरवरी को घोषित किया गया। दोनों भाइयों का जन्म 7 मई, 2008 को हुआ था। दोनों ने स्कूल से लेकर कोचिंग तक हर चरण में साथ पढ़ाई की।
कोचिंग संस्थान के अनुसार, उनकी मां डॉ. जीनत बेगम 1990 के दशक से ओडिशा सरकार में स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत थीं, लेकिन 2023 में उन्होंने नौकरी छोड़कर बेटों के साथ कोटा आने का निर्णय लिया।
बेगम ने बताया, “हम 2023 में कोटा आए थे। शुरुआत में दोनों भाइयों ने 'इंटरनेशनल साइंस ओलंपियाड' की परीक्षा पास की थी और उसी की तैयारी के लिए यहां आए थे। बाद में उन्होंने जेईई की कोचिंग करने का फैसला किया।”
उन्होंने कहा कि दोनों भाई शुरू से ही मेधावी रहे हैं। कक्षा 10वीं में महरूफ ने 95.2 प्रतिशत और मसरूर ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दोनों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में लगभग 40-40 पदक भी जीते हैं।
बेगम ने बताया, “गणित में उनकी रुचि शुरू से ही थी, इसलिए उन्होंने चिकित्सा के बजाय इंजीनियरिंग को चुना। वे आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस (CS) में बीटेक करना चाहते हैं। कंप्यूटर साइंस उनकी पहली पसंद है।”
अगली खबर
]UP NEET PG Counselling 2025: यूपी नीट पीजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड पंजीकरण 20 फरवरी से, जानें सीट अलॉटमेंट डेट
कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं। एलिजिबल कैंडिडेट के लिए बची हुई सीटों पर क्लेम करने का यह आखिरी मौका है। डीएमई यूपी ने नीट पीजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें