JEE Main 2026 City Slip: जेईई मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप सेशन 1 के लिए कब जारी होगी? जानें लेटेस्ट अपडेट
Abhay Pratap Singh | December 31, 2025 | 06:49 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2026 सेशन 1 के लिए 14.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने ऑनलाइन माध्यम में आवेदन पत्र भरा है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए जेईई मेन 2026 सत्र 1 परीक्षा 21 जनवरी से 30 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Vectors | Law of Motion | Session 1 & 2 Analysis (2026)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एनटीए जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम सिटी स्लिप 5 से 15 जनवरी, 2026 के बीच जारी कर सकता है। हालांकि, अभी तक तिथि और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पिछले रुझानों के अनुसार, एनटीए ने जेईई मेन सिटी स्लिप 2025 में 10 जनवरी और 2024 में 12 जनवरी को जारी किया था।
आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार एनटीए की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे। जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम 2026 सिटी स्लिप में परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकते हैं।
एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया कि जेईई मेन 2026 जनवरी सत्र के लिए परीक्षा केंद्र आवंटित करते समय दिव्यांग/ विशेष आवश्यकता वाले अभ्यर्थियों सहित सभी उम्मीदवारों की सुविधा और आराम को ध्यान में रखते हुए हर संभव प्रयास करेगा।
जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम 2026 के लिए 14.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। जेईई मेन सेशन 1 एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। जेईई मेन 2026 जनवरी सत्र का परिणाम 12 फरवरी को घोषित किया जाएगा।
जेईई मेन परीक्षा दो सत्रों (सेशन-1 और सेशन-2) में आयोजित की जाती है। दूसरे सत्र के लिए जेईई मेन 2026 परीक्षा 2 से 9 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
JEE Main 2026 Session 1 City Intimation Slip: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके जेईई मेन 2026 सेशन 1 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘सेशन-1 जेईई मेन सिटी स्लिप’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- जेईई मेन 2026 एग्जाम सिटी स्लिप जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल