JEE Main 2025: जेईई मेन सेशन 1 पंजीकरण का आज आखिरी दिन, जानें परीक्षा तथि, एडमिट कार्ड
Saurabh Pandey | November 22, 2024 | 11:00 AM IST | 1 min read
जेईई मेन शहर सूचना पर्ची जनवरी 2025 के पहले सप्ताह तक जारी हो जाएगी, और प्रवेश पत्र परीक्षा की वास्तविक तिथि से तीन दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
Boost your preparation with JEE Main 2026 – 10 full-length mock tests. Practice real exam patterns, improve accuracy, and track your performance effectively.
Attempt Nowनई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की तरफ जेईई मेन 2025 जनवरी सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज यानी 22 नवंबर आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, jeemain.nta.nic.in पर जाकर रात 9 बजे से पहले अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं, जबकि शुल्क भुगतान पोर्टल रात 11:50 बजे तक खुला रहेगा।
JEE Main 2026: April Session City Intimation Slip Link
JEE Main: Last 10 Year's Ques | Top 30 Most Repeated Questions
JEE Main Prep: High Scoring Chapters | Mock Test | Important Formulas
Don't Miss: Foreign Universities in India | College Predictor
एनटीए की तरफ से कहा गया है कि जेईई मेन 2025 सेशन 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर, 2024 है और आगे कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा।
जेईई मेन 2025 आवेदन सुधार सुविधा 26 नवंबर से शुरू होगी। सुधार विंडो 27 नवंबर तक दो दिनों के लिए खुली रहेगी। आवेदन सुधार प्रक्रिया के दौरान, उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर, ईमेल पता, स्थायी और वर्तमान पता, आपातकालीन संपर्क विवरण और उम्मीदवार की तस्वीर छोड़कर सभी क्षेत्रों में बदलाव करने की अनुमति होगी।
JEE Main 2025: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- अब जनवरी सत्र पंजीकरण के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक विवरण और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
- अपना आवेदन पत्र पूरा करें।
- फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म जमा करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
JEE Main 2025: परीक्षा तिथि
जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा 22 जनवरी से 31 जनवरी 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। पेपर I, पेपर 2A और पेपर 2B 3 घंटे में आयोजित किए जाएंगे और बी.आर्क और बी. प्लानिंग (दोनों) 3 घंटे 30 मिनट के लिए आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
Also read JEE Main 2025: जेईई मेन करेक्शन विंडो 26-27 नवंबर को रहेगी ओपन, एग्जाम डेट में नहीं होगा बदलाव
JEE Main 2025: एडमिट कार्ड, शहर सूचना पर्ची
जेईई मेन शहर सूचना पर्ची जनवरी 2025 के पहले सप्ताह तक जारी हो जाएगी, और प्रवेश पत्र परीक्षा की वास्तविक तिथि से तीन दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी