JEE Advanced Qualifying Marks 2025: जेईई एडवांस क्वालीफाइंग मार्क्स और श्रेणीवार कटऑफ अंक जांचें
Abhay Pratap Singh | May 18, 2025 | 04:59 PM IST | 1 min read
जेईई एडवांस प्रवेश परीक्षा आईआईटी संस्थानों में बीटेक प्रोग्रामों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
Explore JEE Advanced chapter-wise weightage to identify high-scoring topics in Physics, Chemistry & Maths. Plan smarter and boost your exam preparation.
Download EBookनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (IIT Kanpur) की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम - एडवांस (JEE Advanced) 2025 के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से जेईई एडवांस 2025 के लिए उत्तीर्ण अंकों की जांच कर सकते हैं।
New: JEE Advanced 2026 Brochure Link
JEE Advanced Prep: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage | AAT-Syllabus
JEE Advanced QP's & SP's: QP's 2025 | SP's 2026 | Paper 1 and 2 Analysis 2025
ऑफिशियल ब्रोशर के अनुसार, “सामान्य श्रेणी के लिए जेईई एडवांस्ड क्वालीफाइंग मार्क्स 2025 कुल अंकों का 35% है। ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए जेईई एडवांस 2025 उत्तीर्ण अंक 31.5% तथा एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी के लिए 17.5% है।” जेईई एडवांस परीक्षा आईआईटी संस्थानों में बीटेक में प्रवेश के लिए कराई जाती है।
JEE Advanced 2025 Qualifying Marks: जेईई एडवांस उत्तीर्ण अंक
जेईई एडवांस परीक्षा कुल 360 अंकों (प्रत्येक पेपर 180 अंक का) के लिए आयोजित की जाती है। नीचे दी गई सारणी में जेईई एडवांस योग्यता अंकों की जांच कर सकते हैं:
| रैंक सूची |
प्रत्येक विषय में अंकों का न्यूनतम प्रतिशत
|
कुल अंकों का न्यूनतम प्रतिशत
|
|---|---|---|
| सामान्य रैंक सूची (सीआरएल) | 10% | 35% |
|
GEN-EWS रैंक सूची
|
9% | 31.5% |
|
ओबीसी-एनसीएल रैंक सूची
|
9% | 31.5% |
|
एससी रैंक सूची
|
5% | 17.5% |
|
एसटी रैंक सूची
|
5% |
17.5%
|
|
सामान्य-PwD रैंक सूची (CRL-PwD)
|
5% |
17.5%
|
| GEN-EWS-PwD रैंक सूची | 5% |
17.5%
|
|
ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची
|
5% |
17.5%
|
|
एससी-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची
|
5% |
17.5%
|
| एसटी-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची | 5% |
17.5%
|
|
प्रारंभिक पाठ्यक्रम (पीसी) रैंक सूची
|
5% | 8.75% |
जेईई एडवांस 2025 परीक्षा में न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ही काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। जेईई एडवांस काउसलिंग के माध्यम से योग्य छात्रों को देश के आईआईटी संस्थानों में बीटेक स्नातक प्रोग्राम में दाखिला दिया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
JEE Advanced Expected Marks vs Rank 2025: जेईई एडवांस्ड 2025 अंक बनाम रैंक
स्नातक बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए आईआईटी में प्रवेश के लिए चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड कटऑफ अंकों को पूरा करना होगा। नीचे सारणी में जेईई एडवांस्ड 2025 अंक बनाम रैंक सूची दी गई है:
| एआईआर (अखिल भारतीय रैंक) | अंक |
|---|---|
| 1-500 | 250+ |
| 501-1000 | 250-230 |
| 1001-1500 | 230-220 |
| 1501-2000 | 220-205 |
| 2001-2500 | 205-195 |
| 2501-3000 | 195-189 |
| 3001-3500 | 189-181 |
| 3501-4000 | 181-175 |
| 4001-4500 | 175-170 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी